दिल्ली के सदर बाजार से गाय के खिलाफ पुलिस में शिकायद का अजीब मामला सामने आया है। दरअसल सदर बाजार के दरियागंज इलाके का रहने वाला मोहम्मद शकील किसी काम से सदर बाजार गया था। 27 अप्रैल के दिन शाम करीब 7:15 बजे वह अपने स्कूटर से लाहौरी गेट से सदर बाजार की ओर जा रहा था तभी एक गाय कुतुब चौक की तरफ से उसके सामने आ गई।