रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी में चालक ने मोड़ पर कार घुमाते वक्त छात्रा को कुचल दिया। हादसे में किशोरी की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है। (सभी फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद)
विज्ञापन
किसी और की गलती का शिकार बनी निशा, गंवाई जिंदगी
2 of 7
रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी निवासी अजरूद्दीन पत्नी मुन्नाज बेगम, चार बेटों और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। वह दिल्ली स्थित गांधी नगर में सिलाई का काम करते हैं। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे उनकी बेटी निशा (15) कालोनी में किसी काम से गई थी।
विज्ञापन
किसी और की गलती का शिकार बनी निशा, गंवाई जिंदगी
3 of 7
तभी कालोनी में रहने वाले कार चालक ने अपनी मारुती वैन को मोड पर घुमाते वक्त निशा को कुचल दिया। हादसा देख कार चालक मौके से ही फरार हो गया।
किसी और की गलती का शिकार बनी निशा, गंवाई जिंदगी
4 of 7
निशा को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ शीलेश यादव ने बताया कि निशा के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
किसी और की गलती का शिकार बनी निशा, गंवाई जिंदगी
5 of 7
निशा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। निशा दिल्ली के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन
किसी और की गलती का शिकार बनी निशा, गंवाई जिंदगी
6 of 7
परिवार के लोगों बताया कि वह बचपन से पढ़ाई में अच्छी थी और बड़ी होकर डाॅक्टर बनना चाहती थी। तेज रफ्तार वाहन कालोनियों में मौत का कहर बरसाने का काम कर रहे हैं।
करीब एक माह पूर्व भी नाईपुरा कालोनी में तेज रफ्तार कार ने आठ वर्षीय बच्ची को रौंद दिया था। हालांकि कालोनी के लोगों ने दोनों के पक्षों के बीच फैसला करा दिया था। लेकिन तेज रफ्तार वाहनों से कालोनियों में घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।