फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा का जलस्तर बढ़ा, खादर के खेतों में पहुंचा पानी, किसान चिंतित

Wed, 06 Aug 2025 12:34 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर

सार

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से 2 लाख 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी अगले दिन सुबह तक अनूपशहर पहुंच जाएगा। इससे जलस्तर में और वृद्धि होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से गंगा घाटों की ओर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
1 of 5
अनूपशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सभी घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से गंगा घाटों की ओर न जाने की अपील की है। इसके बावजूद  कई श्रद्धालु बढ़ते पानी के बीच मंदिर जा रहे हैं। सिंचाई विभाग ड्रेनेज के जेई उमेश कुमार और एक्सनई अनुज तिवारी ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश से घाट पर पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला
बारिश से लगातार बढ़ रहा जलस्तर
बिजनौर बैराज से 2 लाख 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी अगले दिन सुबह तक अनूपशहर पहुंच जाएगा। इससे जलस्तर में और वृद्धि होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गांव में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
कई गांव प्रभावित
अनूपशहर तहसील क्षेत्र के करीब आठ गांवों के खादर से लगे खेतों में गंगा का पानी घुस गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 
 

4 of 5
गांव में घुसे पानी से निकलता ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
खेतों में घुसा पानी, फसलें चौपट
खादर में किसानों द्वारा लगाई गई फसलें खतरे में हैं। रूड बांगर, शेरपुर बांगर, हसनपुर, सिरोरा, बच्चीखेड़ा और तोरई आदि गांवों के खादर स्थित खेतों में पानी पहुंच गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा किनारे मंदिर में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने दी हिदायत
एसडीएम प्रियंका गोयल का कहना है कि बढ़े जलस्तर पर नजर है और सभी को अलर्ट कर दिया है। साथ ही लोगों को गंगा के खादर में न जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें