फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election: वोटिंग में सबसे फिसड्डी रही ये सीट और जीत के बना दिए कई रिकॉर्ड

Fri, 11 Mar 2022 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
योगी आदित्यनाथ - फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 255 सीटें हासिल कर दोबारा सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। पार्टी कई दशक बाद लगातार दोबारा सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई है। इस चुनाव में पार्टी की ओर से कई रिकॉर्ड बने हैं। इनमें से एक रिकॉर्ड उस विधानसभा सीट का है जो वोटिंग प्रतिशत के मामले में तो फिसड्डी रहा था लेकिन जीत के अंतर के मामले में नया कीर्तिमान बना दिया। इस सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई थी लेकिन जीतने वाले प्रत्याशी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए दो लाख से भी अधिक मतों से जीत हासिल की।

पढ़िए इस सीट और इससे जीते प्रत्याशी के बारे में सबकुछ....
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सूबे की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के सुनील शर्मा ने 3 लाख 22 हजार 45 वोट हासिल कर चुनाव में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। दूसरे नंबर पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 77 हजार 59 वोट मिले। सुनील शर्मा ने 2 लाख 14 हजार 286 वोटों से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। सुनील शर्मा ने दो लाख से अधिक वोटों से जीत होने का दावा पहले ही किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील शर्मा, भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
गोविंदपुरम अनाज मंडी मतगणना स्थल से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद विधायक सुनील शर्मा अपने राजनगर स्थित घर पर मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। वहां से सिद्धपीठ भगवान दूधेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक करने के बाद वसुंधरा स्थित आवास पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों का आभार व्यक्त करने के साथ जश्न मनाया।  

4 of 5
भाजपाइयों ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सुनील शर्मा को 2 लाख 62 हजार 741 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के चिन्ह पर चुनाव मैदान में उतरे अमरपाल शर्मा को एक लाख 12 हजार 56 वोट प्राप्त हुए थे। तब सुनील शर्मा ने उन्हें डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराया था। लेकिन इस बार उनकी जीत का दायरा दो लाख 15 हजार वोटों तक पहुंच गया। उनकी जीत के बाद वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा आवास पर जमकर जश्न मनाया। वहां केसरिया रंग में मस्त समर्थकों ने खुलकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपाइयों ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2012 के चुनाव नतीजों को देखें तो उन्हें बीएसपी प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा से 24 हजार 348 मतों से हार मिली थी। इससे पहले वह गाजियाबाद सीट पर वर्ष 2007 में पहली बार विधायक बने थे। फिलहाल उनकी जीत से पार्टी नेता और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। उधर, तीसरे पायदान पर रहे बसपा प्रत्याशी अजीत कुमार पाल को 23 हजार 343 मत और चौथे नंबर पर कांग्रेस की संगीता त्यागी ने 9976 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें