इसी बस ने बच्चे को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
बस में बैठ चुका था बड़ा भाई आरव
पवन कुमार परिवार के साथ लोनी के नौरसपुर गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी साक्षी, बड़ा बेटा आरव (4) छोटा बेटा प्रणव (3) हैं। पवन डीजे बजाने का काम करते हैं। उनका चार साल का बेटा आरव बागपत के सुभानपुर गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ता है। साक्षी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह आरव को घर के सामने खड़ी स्कूल बस में बिठाने के लिए गई थी। इस दौरान छोटा बेटा प्रणव बस के पास पहुंच गया। आरव स्कूल बस में बैठ चुका था। तभी चालक ने स्कूल बस चला दी। बस के चलने पर अगला पहिया प्रणव के ऊपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।