फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 बहनों की डायरी में लिखी हर बात आई सामने: 'लो छुड़वाओगे कोरियन, हिम्मत कैसे की छोड़ने को कहने की'; खुले राज

Thu, 05 Feb 2026 03:54 PM IST
आकाश दुबे राजू मलिक, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

खुदकुशी करने वाले तीनों बहनों के कमरे में पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा है कि ''वी आर लव कोरियन लव लव लव''। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 9
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
कोरियन संस्कृति से गहरे लगाव व पारिवारिक विरोध के बीच नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाली सगी बहनों के कमरे से पुलिस को एक पॉकेट डायरी मिली है। इसमें आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 9
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में दर्ज शब्दों को ट्रू लाइफ स्टोरी बताते हुए लिखा गया है कि ''वी आर लव कोरियन लव लव लव। इस डायरी में जो कुछ लिखा है, वो सब पढ़ लो, क्योंकि ये सब सच है रीड नाऊ..। लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन। कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे की हमसे हमारी जान छोड़ने को कहने की। साथ ही लिखा है कि आई एम रियली सॉरी पापा।''


विज्ञापन

3 of 9
ghaziabad suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरियन और के-पॉप में बसी है हमारी जान
सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि ''पापा-मम्मी तुम नहीं जानते कि हम तुम्हें कितना चाहते थे, लेकिन तुम कोरियन और के-पाॅप जिसमें हमारी जान बसी है, उसे छुड़ाने का दबाव बनाते रहे। लो अब देख लो सुबूत, हम कोरियन एक्टर और के-पॉप ग्रुप को तुमसे ज्यादा चाहते हैं। कोरियन से प्यार करने के लिए तुम्हें हम ऑप्शन देते हैं।''

4 of 9
इसी सोसायटी में तीन किशोरियों ने की खुदकुशी - फोटो : पीटीआई
भाई को लेकर नाराजगी
डायरी में यह भी लिखा है कि ''हम कोरियन दोस्तों से अपने भाई देवू को लीनो के नाम से ऑनलाइन मिलवाते थे। तुमने उसे बॉलीवुड जैसा बना दिया, जिसे हम जान से भी ज्यादा हेट करते हैं। माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा कि जब हम देवू को लीनो भइया और दीदी को कुईना नाम से पुकारते थे तो मम्मी टीना आकर डांटती थी कि उसे अपनी तरह कोरियन मत बनाओ। इसे कुछ पढ़ना-लिखना सिखा दो। ये हमें बुरा लगता था। हम तीनों ने फैसला लिया और देवू को अपना दुश्मन बना लिया, क्योंकि तुम लोगों ने उसे हमारी तरह नहीं बनने दिया।''
विज्ञापन

5 of 9
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी इंडिया के आदमी से, ऐसा कभी नहीं हो सकता
सुसाइड नोट में शादी को लेकर भी बात लिखी गई है। डायरी में लिखा है कि ''वह पसंद और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से। ऐसा कभी नहीं हो सकता।'' नोट में यह भी लिखा है कि तुम्हारी मार से बेहतर हमें मौत लगती है। इसीलिए हमने खुदकुशी कर ली...सॉरी पापा।
विज्ञापन

6 of 9
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरियन नामों से पहचान
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि डायरी में तीनों ने अपने कोरियन नाम भी लिखे हैं। निशिका ने खुद को मारिया, प्राची ने एलिजा और पाखी ने सिंडी बताया। परिवार के अनुसार, वे एक-दूसरे को इन्हीं नामों से पुकारती थीं और कोरियन के-पॉप, फिल्म और कलाकारों की दीवानगी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 9
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पसंद के नाम पर इनका जिक्र
डायरी में पसंद के नाम पर कुछ शो, कार्टून आदि का जिक्र किया गया है। जो इस प्रकार हैं- कोरियन एक्टर और के-पॉप ऑल ग्रुप एंड कोरियन मूवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा, चाइना एक्टर और चाइना सॉन्ग्स और चाइना मूवीज प्लस चाइना बीएल, थाइलैंड एक्टर एंड थाई सॉन्ग्स और मूवीज।

8 of 9
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला
प्लस थाई बीएल ड्रामा, जापान एक्टर एंड जापान सॉन्ग्स और जापान मूवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा, अमेरिका एंड लंदन एक्टर प्लस मूवीज वेडनेसडे एडम्स, इंग्लिश ऑल सॉन्ग्स हाॅलीवुड ऑल सॉन्ग्स, पोपी प्ले टाइम गेम ऑल आफ कैरेक्टर्स, द बेबी इन येलो गेम, इविल नन, आइसक्रीम मेन गेम, आइस गेम, टेक्नो गेमर्स गेम प्ले (उज्ज्वल गेमर्स), डोरेमॉन कार्टून, शिनचेन कार्टून, पीजे मास्क कार्टून, मशा एंड द बीयर कार्टून, शिमोर एंड शाइन कार्टून, पेपा पिग कार्टून, प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एंड रूपानजल मूलानंद ऑल ऑफ प्रिंस एंड प्रिंसेस।
विज्ञापन

9 of 9
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना को बताया दुखद
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गाजियाबाद में हुए ट्रिपल सुसाइड के मामले में कहा, "यह बहुत दुखद है और पूरी घटना की जांच हो रही है। हम बच्चों के प्रति अधिक संवेदनशील रहें। मैं सभी से कहना चाहता हूं कि बच्चों को अपने पास रखें।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें