क्रॉसिंग रिपब्लिक के भीमनगर में माता-पिता की हत्या के आरोपी भाइयों ने वारदात से पहले किशोर को बुलाया। 20 जुलाई की रात हुई घटना के बाद किशोर चार घंटे छिपा रहा और पुलिस को जानकारी दी।
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर की गली नंबर-10 में माता-पिता की हत्या करने वाले आरोपी भाइयों ने वारदात से पहले किशोर को बिरयानी खिलाने के बहाने घर बुलाया था। घटना के बाद करीब चार घंटे तक घर में छिपे रहे किशोर ने पुलिस को 20 जुलाई की रात हुई पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
2 of 13
घर से बाहर मौजूद परिजन और पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, किशोर ने बताया कि ललित के जन्मदिन के मौके पर दोनों भाई उसे बिरयानी खिलाने के लिए अपने घर लेकर गए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने उसे खाना खिलाया। इसके बाद दोनों भाइयों ने अपने पिता गंगाशरण से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। दरवाजों पर ताला लगा होने के कारण किशोर न तो दोनों को न रोक सका और न ही मदद के लिए शोर मचा पाया। घटना से डरकर वह बेड के नीचे छिप गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घर की तलाशी ली तो किशोर छिपा मिला।
विज्ञापन
3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि किशोर की उम्र 14 वर्ष है। हत्यारोपी दीपक और ललित से अलग-अलग पूछताछ की गई। दोनों ने किशोर के घर में मौजूद होने की बात स्वीकार की और उसे निर्दोष बताया। दोनों आरोपियों और किशोर के बयानों में घटना को लेकर समानता मिली है।
4 of 13
घर से बाहर मौजूद परिजन और पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग के परिजनों ने छोड़ा घर
मृतक विमलेश के भाई लेखराज ने बताया कि पुलिस ने किशोर को छोड़ दिया है। इसके बाद किशोर का परिवार घर पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में चला गया है। उनका कहना है कि किशोर से पूछताछ उनके सामने भी की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
5 of 13
मृतक गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश
- फोटो : अमर उजाला
इस बात ने लिया खूनी रूप
गाजियाबाद की भीमनगर कॉलोनी में माता-पिता की हत्या करने वाले दोनों बेटों ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं। पुलिस के अनुसार, छोटे बेटे ललित ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। 28 जून 2024 को उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। नवजात बीमार हो गया तो उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां तीन जुलाई 2024 को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 13
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की मौत के सदमे में पत्नी का उपचार नहीं कराया गया। उसकी देखभाल भी नहीं की गई। माता-पिता की अनदेखी के चलते दोनों बेटों की पत्नियां घर छोड़कर चली गई थीं। इन बातों को लेकर दोनों बेटे माता-पिता से रंजिश रखने लगे थे। सोमवार रात इसी ने खूनी रूप ले लिया।
पूछताछ में हत्यारोपी बेटों ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान उनका एक नाबालिग दोस्त भी साथ था। माता-पिता की हत्या के बाद वह मकान में ही बेड के नीचे छिप गया। पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे बाद नाबालिग को बेड के नीचे से पकड़ा।
8 of 13
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सिर में दरवाजे की कुंडी घुस गई
पुलिस के अनुसार, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित भीमनगर कॉलोनी की गली नंबर-10 में हुई इस घटना के दौरान दोनों आरोपी दीपक (27) और ललित (25) नशे में धुत थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोमवार रात पहले पिता गंगाशरण (55) के कमरे में पहुंचे। उस समय गंगाशरण दूध का हिसाब लिख रहे थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि इतना हिसाब-किताब लिखकर किसको दोगे। बीमार पोते का इलाज निजी अस्पताल में करा देते तो आज हिसाब-किताब लिखने के बजाय पोते को खिलाने में लगे होते।
9 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गंगाशरण ने इसे भगवान की मर्जी बताया। इस पर दोनों ने उनको धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और पैर पकड़कर घसीटा। दूसरे कमरे से निकली विमलेश (52) ने पति को बचाने के लिए चीख-पुकार मचाई तो आरोप है कि ललित ने पिता को उठाकर दरवाजे पर पटक दिया। गंगाशरण के सिर में दरवाजे की कुंडी घुस गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद एक बेटे ने उनका गला और दूसरे ने नाक-मुंह दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों ने मां विमलेश को भी गला और मुंह दबाकर मार डाला।
मां-पिता के चल्लाने पर म्यूजिक सिस्टम की तेज कर दी आवाज
दिन में ललित के जन्मदिन पर घर में हुए सत्संग के दौरान साउंड सिस्टम लगाया गया था। गाली-गलौज और मारपीट के दौरान जब गंगाशरण चिल्लाए और पत्नी विमलेश ने चीख-पुकार कर बचाने की गुहार लगाई तो दीपक ने तेज आवाज में साउंड सिस्टम चला दिया, ताकि मां-बाप की चीख किरायेदार और पड़ोसियों तक न पहुंच सके।
11 of 13
Prv, up 112
- फोटो : ANI
ऐसे पड़ोसियों को हुआ शक
माता-पिता की हत्या के बाद दोनों बेटों ने गंगाशरण के कमरे में बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद उन्होंने लाइट और साउंड सिस्टम बंद कर दिया। इसके बाद मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर दोनों भाई मकान में घूमने लगे। टॉर्च की रोशनी में वे बरामदे में बंधी दो भैंसों के पास पहुंचे और चारे की बोरी उठाई। सामने रहने वाले पड़ोसियों को शक हुआ कि बिजली होने के बावजूद लाइट बंद है और दोनों मोबाइल फोन की टॉर्च से क्या कर रहे हैं। उन्होंने गंगाशरण के किरायेदार को फोन किया। हत्या की जानकारी नहीं होने के बावजूद किरायेदार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। रात 10:15 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
12 of 13
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शवों को छिपाने का कर रहे थे प्रयास, तभी पहुंच गई पुलिस
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो गंगाशरण व विमलेश के शव फर्श पर पड़े मिले। दोनों बेटे भी घर में बैठे मिले। एफएसएल टीम ने गेट की कुंडी पर लगे खून, शराब की बोतल और मौके से मिले अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। मौके पर डीसीपी धवल जायसवाल व एसीपी प्रियाश्री पाल भी पहुंचीं।
छह माह पहले चोरी किए थे मां के गहने
विमलेश के भाई लेखराज सिंह ने बताया कि शराब का शौक पूरा करने के लिए दोनों भाइयों ने करीब छह माह पहले घर की आलमारी में रखे मां के गहने चोरी कर लिए थे। किसी को शक न हो, इसके लिए सोने-चांदी के गहनों की जगह आलमारी में आर्टिफिशियल ज्वेलरी रख दी थी। विमलेश ने बेटों की करतूत लेखराज को बताई थी। लेखराज ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दोनों भांजों के खिलाफ तहरीर भी दी थी, लेकिन रिश्तेदारों ने मामला घर का होने के चलते तहरीर वापस करा दी थी।