गाजियाबाद में दंपती की हत्या बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी बेटों के साथ एक नाबालिग भी था। उसे चार घंटे बाद बेड के नीचे से पकड़ा गया है। आरोपी ललित माता-पिता को नवजात बेटे की मौत का जिम्मेदार मानता था। पत्नियों के घर छोड़कर जाने के लिए भी दोनों बेटे दोषी मानते थे। इसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया।
गाजियाबाद की भीमनगर कॉलोनी में माता-पिता की हत्या करने वाले दोनों बेटों ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं। पुलिस के अनुसार, छोटे बेटे ललित ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। 28 जून 2024 को उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। नवजात बीमार हो गया तो उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां तीन जुलाई 2024 को उसकी मौत हो गई।
बेटे की मौत के सदमे में पत्नी का उपचार नहीं कराया गया। उसकी देखभाल भी नहीं की गई। माता-पिता की अनदेखी के चलते दोनों बेटों की पत्नियां घर छोड़कर चली गई थीं। इन बातों को लेकर दोनों बेटे माता-पिता से रंजिश रखने लगे थे। सोमवार रात इसी ने खूनी रूप ले लिया।
पूछताछ में हत्यारोपी बेटों ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान उनका एक नाबालिग दोस्त भी साथ था। माता-पिता की हत्या के बाद वह मकान में ही बेड के नीचे छिप गया। पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे बाद नाबालिग को बेड के नीचे से पकड़ा।
विज्ञापन
3 of 10
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता से बोले, इतना हिसाब-किताब लिखकर किसको दोगे
पुलिस के अनुसार, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित भीमनगर कॉलोनी की गली नंबर-10 में हुई इस घटना के दौरान दोनों आरोपी दीपक (27) और ललित (25) नशे में धुत थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोमवार रात पहले पिता गंगाशरण (55) के कमरे में पहुंचे। उस समय गंगाशरण दूध का हिसाब लिख रहे थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि इतना हिसाब-किताब लिखकर किसको दोगे। बीमार पोते का इलाज निजी अस्पताल में करा देते तो आज हिसाब-किताब लिखने के बजाय पोते को खिलाने में लगे होते।
4 of 10
पारिवारिक विवाद में हुई दंपति की मौत के बाद जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगाशरण ने इसे भगवान की मर्जी बताया। इस पर दोनों ने उनको धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और पैर पकड़कर घसीटा। दूसरे कमरे से निकली विमलेश (52) ने पति को बचाने के लिए चीख-पुकार मचाई तो आरोप है कि ललित ने पिता को उठाकर दरवाजे पर पटक दिया। गंगाशरण के सिर में दरवाजे की कुंडी घुस गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद एक बेटे ने उनका गला और दूसरे ने नाक-मुंह दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों ने मां विमलेश को भी गला और मुंह दबाकर मार डाला।
विज्ञापन
5 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीखें दबाने के लिए तेज आवाज में बजाया साउंड सिस्टम
दिन में ललित के जन्मदिन पर घर में हुए सत्संग के दौरान साउंड सिस्टम लगाया गया था। गाली-गलौज और मारपीट के दौरान जब गंगाशरण चिल्लाए और पत्नी विमलेश ने चीख-पुकार कर बचाने की गुहार लगाई तो दीपक ने तेज आवाज में साउंड सिस्टम चला दिया, ताकि मां-बाप की चीख किरायेदार और पड़ोसियों तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
6 of 10
घर से बाहर मौजूद परिजन और पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
लाइट बंद करके मोबाइल फोन की टॉर्च जलाने पर पड़ोसियों को हुआ शक
माता-पिता की हत्या के बाद दोनों बेटों ने गंगाशरण के कमरे में बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद उन्होंने लाइट और साउंड सिस्टम बंद कर दिया। इसके बाद मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर दोनों भाई मकान में घूमने लगे। टॉर्च की रोशनी में वे बरामदे में बंधी दो भैंसों के पास पहुंचे और चारे की बोरी उठाई। सामने रहने वाले पड़ोसियों को शक हुआ कि बिजली होने के बावजूद लाइट बंद है और दोनों मोबाइल फोन की टॉर्च से क्या कर रहे हैं। उन्होंने गंगाशरण के किरायेदार को फोन किया। हत्या की जानकारी नहीं होने के बावजूद किरायेदार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। रात 10:15 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
7 of 10
मृतक गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश
- फोटो : अमर उजाला
शवों को छिपाने का कर रहे थे प्रयास, तभी पहुंच गई पुलिस
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो गंगाशरण व विमलेश के शव फर्श पर पड़े मिले। दोनों बेटे भी घर में बैठे मिले। एफएसएल टीम ने गेट की कुंडी पर लगे खून, शराब की बोतल और मौके से मिले अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। मौके पर डीसीपी धवल जायसवाल व एसीपी प्रियाश्री पाल भी पहुंचीं।
8 of 10
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छह माह पहले चोरी किए थे मां के गहने
विमलेश के भाई लेखराज सिंह ने बताया कि शराब का शौक पूरा करने के लिए दोनों भाइयों ने करीब छह माह पहले घर की आलमारी में रखे मां के गहने चोरी कर लिए थे। किसी को शक न हो, इसके लिए सोने-चांदी के गहनों की जगह आलमारी में आर्टिफिशियल ज्वेलरी रख दी थी। विमलेश ने बेटों की करतूत लेखराज को बताई थी। लेखराज ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दोनों भांजों के खिलाफ तहरीर भी दी थी, लेकिन रिश्तेदारों ने मामला घर का होने के चलते तहरीर वापस करा दी थी।
9 of 10
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाबालिग की भूमिका की हो रही जांच
गंगाशरण की बहन कुसुम निवासी चिरंजीव विहार ने बताया कि हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी। इसके बाद रात करीब दो बजे पुलिस दोबारा घर पहुंची। पुलिस ने गंगाशरण के कमरे में पड़े बेड के नीचे से एक 16 वर्षीय किशोर को बाहर निकाला और साथ ले गई। एसीपी ने बताया कि प्राथमिकी में दोनों भाइयों को नामजद किया गया है। नाबालिग की भूमिका की जांच की जा रही है। हत्या में संलिप्तता मिलने पर मामले में नाम जोड़कर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।
दंपती की हत्या का कारण आरोपी बेटों ने उपचार के अभाव में नवजात बेटे की मौत और इसके बाद दोनों बहुओं के घर छोड़कर जाने को बताया है। नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।-सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण