फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: 50 CCTV में मौत का राज...मेट्रो से उतरने के बाद तीन घंटे कहां थे टाटा स्टील के बिजनेस हेड? उठे ये सवाल

Sun, 05 May 2024 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
टाटा स्टील कंपनी के बिजनेस हेड विनय त्यागी रात 8:27 बजे राजबाग मेट्रो स्टेशन से उतर गए थे। स्टेशन पर वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि उन्होंने पास की एक दुकान से 620 रुपये में शराब की बोतल और 55 रुपये पानी की बोतल व अन्य सामान खरीदा था। 

दुकानदार को यूपीआई से पेमेंट किया था। राजबाग मेट्रो स्टेशन से उतरकर विनय कहां गए थे, इसकी जांच के लिए पुलिस ने मेट्रो स्टेशन से राजेंद्रनगर सेक्टर-2 तक के क्षेत्र में लगे 50 सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

2 of 9
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि मेट्रो से उतरने के बाद विनय करीब तीन घंटे तक कहां थे? उनके साथ में कोई दूसरा शख्स था या नहीं? उन्होंने पत्नी रुचि को रात 11:21 बजे फोन करके राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन आने के लिए बोला था जबकि रुचि के पहुंचने पर वह नहीं मिले थे तो वह खुद कहां पर थे? 

रुचि को फोन पर भेजा गया व्हाट्सएप लोकेशन उन्होंने डिलीट किया या किसी के दबाव में कराया गया, इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी ने स्वाट टीम के साथ शालीमार गार्डन और टीला मोड़ थाने की एसओजी समेत कुल आठ टीमें जांच में लगाई हैं। रात 11:30 बजे के बाद विनय का फोन बंद हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 9
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि जिस जगह पर विनय का शव मिला था, वो कभी उधर से घर नहीं आते थे। पुलिस इस बात का भी पता करने में लगी है कि विनय के पास डेढ़ लाख रुपये कहां से आए थे। क्या इसके बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को भी जानकारी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आया कि रात आठ बजे से 11 बजे के बीच किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत की डिटेल नहीं मिली है।

टाटा स्टील के बिजनेस हेड की चाकू से गोदकर हत्या

4 of 9
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
एक संदिग्ध बाइक सवार फुटेज में आया नजर
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया था। टीम उसकी पहचान और नंबर प्लेट का पता करने में लगी है। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि टीम से लगातार अपडेट लेकर नए-नए एंगल पर जांच हो रही है। जल्द ही महत्वपूर्ण तथ्य मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 9
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर-2 में शुक्रवार रात टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी (42) की डेढ़ लाख रुपये और लैपटॉप लूटने के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उनका शव घर से दो किमी दूर एक स्कूल के खेल मैदान के पीछे नाले में फेंक दिया। पिता विशम्भर सिंह त्यागी ने शालीमार गार्डन थाने में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन

6 of 9
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र नगर सेक्टर-5 निवासी विनय त्यागी पालम एयरपोर्ट, दिल्ली के पास एरोसिटी टी-3 में टाटा स्टील कंपनी में बिजनेस हेड के पद पर कार्यरत थे। वह रोजाना मेट्रो से ऑफिस जाते थे। शुक्रवार रात करीब 11:21 बजे ऑफिस से घर लौटने के दौरान उन्होंने पत्नी रुचि को कॉल कर कहा कि उनके पास डेढ़ लाख रुपये कैश और लैपटॉप है। वह उन्हें लेने राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन आ जाएं। उन्होंने व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भी रुचि को भेजी थी। रुचि जब मेट्रो स्टेशन पहुंचीं तो वहां विनय नहीं मिले। इसके बाद वह घर पहुंचीं और विनय के आने का इंतजार करने लगीं।
विज्ञापन

7 of 9
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दोबारा व्हाट्सएप पर लोकेशन देखा तो वह डिलीट हो चुकी थी। फोन करने पर वह स्विच ऑफ था। डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद परिजन गाड़ी से उनकी तलाश करने लगे। सुबह साढ़े तीन बजे एक स्कूल के खेल मैदान के पास सर्विस रोड पर नाले में एक हाथ देख बेटे अरमान ने गाड़ी रोक दी। पास में गए तो देखा कि विनय का शव पड़ा था। परिजन उन्हें मोहन नगर स्थित अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विनय के सीने व पेट में गहरे घाव थे। अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांंच शुरू कर दी है।

8 of 9
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
17 दिन पहले दिल्ली हुआ था तबादला
विनय पिछले कई साल से कोलकाता में नौकरी करते थे। 17 अप्रैल 2024 को उनका कंपनी ने दिल्ली में तबादला कर दिया था। वह पत्नी रुचि त्यागी, बेटे अरमान व ओम त्यागी, पिता विशम्बर सिंह त्यागी, मां संगीता त्यागी, छोटे भाई वरुण त्यागी के साथ रहते थे। पिता विशम्बर त्यागी मौसम वैज्ञानिक थे, सेवानिवृत्त होने के बाद बेटे के साथ ही रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस सुरक्षा पर भी लोगों में नाराजगी दिखी।

 
विज्ञापन

9 of 9
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
आठ टीमें कर रहीं जांच
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पिता की शिकायत पर लूट व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए आठ टीमों को लगाया है। विनय त्यागी के मोबाइल फोन की सीडीआर से लेकर अन्य तथ्य जांचने के लिए टीम ने कंपनी से भी संपर्क किया है। विनय के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें