फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में अमरपाल की हत्या से हड़कंप: तार से घोंटा गला, घर से 100 मीटर दूर मिली लाश; कातिलों ने किया था फोन

Tue, 30 Dec 2025 04:18 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

परिजन तार खोलकर लोगों की सहायता से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 4
अमरपाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में सोमवार रात घर से बुलाकर अमरपाल (22) की हत्या कर दी। घर से 100 मीटर की दूरी पर खाली प्लॉट में सुबह शव मिला है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई ने अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
विज्ञापन

2 of 4
अमरपाल के पिता - फोटो : अमर उजाला
चमन विहार कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अमरपाल दिल्ली कश्मीरी गेट से ट्रक के पार्ट्स लाकर दुकानों पर सप्लाई करने का काम करते थे। पिता राम सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे पुत्र के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया। 
विज्ञापन

3 of 4
मृतक अमरपाल - फोटो : अमर उजाला
रात करीब दस बजे तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया। चिंता होने पर परिजनों ने पुत्र को तलाशना शुरू किया तो वह घर से करीब 100 मीटर दूर खाली प्लाट में पड़ा मिला। उसके गले में बिजली का तार बंधा हुआ था। 
विज्ञापन

4 of 4
इस प्लॉट के अंदर मिली थी अपरपाल की लाश - फोटो : अमर उजाला
परिजन तार खोलकर लोगों की सहायता से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक अमर पाल के गले पर तार के निशान मिले हैं। शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक का मोबाइल नहीं मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें