फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला: झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी, दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट

Tue, 21 Jul 2026 07:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियावाद

सार

गंगाशरण के दो बेटे- ललित और दीपक, शराब के नशे में रुपये के लेनदेन को लेकर आपस में बहस और झगड़ा कर रहे थे। बेटों को आपस में लड़ता देख माता-पिता ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराने और समझाने का प्रयास किया। लेकिन, शराब के नशे में धुत दोनों भाई उल्टे अपने मां-बाप से ही भिड़ गए।
विज्ञापन
1 of 5
मृत दंपती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की भीमनगर कॉलोनी में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे दो बेटों को समझाना माता-पिता को भारी पड़ गया। बेटों ने तैश में आकर अपने ही जन्मदाताओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

2 of 5
घर से बाहर मौजूद परिजन और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय गंगाशरण और उनकी 50 वर्षीया पत्नी विमलेश के रूप में हुई है। गंगाशरण समाचार पत्र वितरक थे और साथ ही डेयरी चलाने का काम भी करते थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
घर से बाहर मौजूद परिजन और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
समझाने गए माता-पिता से भिड़ गए बेटे
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात लगभग 1:30 बजे की है। गंगाशरण के दो बेटे- ललित और दीपक, शराब के नशे में रुपये के लेनदेन को लेकर आपस में बहस और झगड़ा कर रहे थे। बेटों को आपस में लड़ता देख माता-पिता ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराने और समझाने का प्रयास किया। लेकिन, शराब के नशे में धुत दोनों भाई उल्टे अपने मां-बाप से ही भिड़ गए।

4 of 5
घर से बाहर मौजूद परिजन और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
धक्का देने से सिर में लगी चोट, हुई मौत
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से बुजुर्ग पति-पत्नी पक्के फर्श पर सीधे सिर के बल गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और पड़ोसियों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश - फोटो : अमर उजाला
बहन ने दर्ज कराई भाइयों पर रिपोर्ट
डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि कंट्रोल रूम (डायल 112) के जरिए वारदात की जानकारी मिली थी। इस मामले में मृतकों की सगी बहन ने अपने दोनों भाइयों के खिलाफ माता-पिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी भाइयों, ललित और दीपक, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें