फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बिटिया को दरिंदगी की डरावनी यादों से दूर ले जाएंगे, मां ने कहा-उसकी जिंदगी जिल्लत से भर गई...

Sun, 09 Oct 2022 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
फाइल फोटो
दरिंदगी की शिकार बनी हमारी बिटिया के लिए असहनीय पीड़ा को सहन करना बहुत मुश्किल हो रहा है। हमने तमाम कोशिशें करके देख लीं, पर वह इस गहरे सदमे से उबर ही नहीं पा रही है। इसलिए हमने फैसला लिया है कि जिस खोड़ा क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ, वहां से हम अपना घर बेच देंगे और दिल्ली में जाकर बसेंगे ताकि डरावनी यादें उसका पीछा करना छोड़ दें। यह कहते हुए बच्ची की मां की आंखों में आंसू आ जाते हैं। खुद को संभालते हुए उन्होंने कहा, सामूहिक दुष्कर्म की वजह से 12 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देकर उसे लग रहा है कि उसकी जिंदगी जिल्लत से भर गई है। गुमसुम होकर पत्थर सी बनी बेटी की यह हालत देखी नहीं जा रही है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिलते ही हम नई जगह चले जाएंगे ताकि उसे जिल्लत भरी जिंदगी से छुटकारा मिले और वह नए सिरे से नई जिंदगी शुरू कर सके। 
विज्ञापन

2 of 10
फाइल फोटो
हम खोड़ा के लोगों के रिश्ते-नाते तोड़कर सभी संपर्क खत्म कर लेंगे। हमने खोड़ा से किसी भी तरह का वास्ता रखा तो बेटी के जीवन से न अंधेरा दूर होगा और न ही नया सवेरा निकलेगा।

 
विज्ञापन

3 of 10
फाइल फोटो
सीएम से मांगूंगा इकलौती बेटी के लिए न्याय
माता-पिता ने बातचीत में कहा कि वह अपनी इकलौती बेटी के न्याय के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं। उनसे मिलकर ही बेटी की पढ़ाई, लिखाई, जीवन-यापन और अच्छे भविष्य के लिए बात करेंगे। वह पुलिस अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि कोई उन्हें सीएम से मिलवा दें। 

 

4 of 10
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
उनका आरोप यह भी है कि अभी तक पुलिस अधिकारियों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। हालांकि अस्पताल में दो महिला पुलिसकर्मी हैं। वहीं, उनका यह कहना है कि बेटी को रानी लक्ष्मीबाई योजना से मिलने वाली पांच लाख की आर्थिक मदद से वह संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

5 of 10
फाइल फोटो
12 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के दो दिन के नवजात का पुलिस ने शुक्रवार को चिकित्सक की मदद से डीएनए सैंपल लिया। यह सैंपल उसके खून से लिया गया। अब दुष्कर्म के आरोप में डासना जेल में बंद तीन आरोपियों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में इनसे नवजात के डीएनए का मिलान करके पता चलेगा कि तीनों में से उसका पिता कौन है? इसकी रिपोर्ट पुलिस कोर्ट के सामने पेश करेगी।

 
विज्ञापन

6 of 10
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
खोड़ा क्षेत्र की निवासी दुष्कर्म पीड़िता मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसने बृहस्पतिवार को बच्चे को जन्म दिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा की टीम ने सफल सिजेरियन प्रसव कराया। दो महिला आरक्षी उनकी देखरेख के लिए तैनात हैं। नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती है, जबकि पीड़िता गायनिक वार्ड में है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
गाजियाबाद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बच्चे के जन्म के अगले ही दिन खोड़ा थाना से पुलिस उसके पास पहुंची और बोली कि नवजात का डीएनए सैंपल लिया जाना है। गुमसुम सी लेटी मां ने पुलिसवालों की ओर देखा और गर्दन हिलाकर अनुमति दी। इसके बाद सैंपल लिया गया। इसे लेकर पुलिस खोड़ा चली आई।

 

8 of 10
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बच्चे के जन्म की जानकारी अदालत को दी गई है। पुलिस टीम नाबालिग और नवजात के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद रिपोर्ट अदालत में दाखिल करेगी। डीएनए जांच रिपोर्ट से ही नवजात के पिता की पहचान होगी। उस रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिस पर न्यायाधीश मामले की सुनवाई करेंगे।

9 of 10
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
यह था मामला 
12 वर्षीय के माता-पिता कामगार हैं। उसे आठ माह का गर्भ होने पर परिवार के लोगों से पूछा तो पता चला कि वह सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई है। उसने पुलिस को बताया कि दो सगे भाई समेत तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पांच सितंबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। उसी दिन दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामले की छानबीन के बाद 30 सितंबर को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन

10 of 10
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साजिश में शामिल रही मौसी
सामूहिक दुष्कर्म की साजिश में एक महिला का नाम सामने आया है। पुलिस की जांच में पता चला कि वह पीड़िता की मौसी है। पुलिस ने उसके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं। उसकी शादी बीते साल हुई थी। अब वह आठ माह की गर्भवती है। अभी उससे पूछताछ करने की स्थिति नहीं है। लिहाजा पुलिस आला अधिकारियों के साथ विचार.विमर्श कर रही है। सीओ का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ मजबूत साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें