फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: इत्र लगाया... बाल संवारे और आइना निहारा, फिर बदमाश बोला-पिताजी के इलाज में पानी की तरह पैसा बह रहा

Sat, 08 Oct 2022 03:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद शहर की पॉश कॉलोनी नेहरु नगर थर्ड के ई-ब्लॉक में शुक्रवार को पांच बदमाशों ने उद्यमी रमन सरीन के घर में दिनदहाड़े 24 लाख का डाका डाला। पिस्टल से लैस बदमाश चेक देने के बहाने से गेट खुलवाने के बाद उद्यमी की पत्नी गीता को धक्का देकर अंदर घुसे। उसके बाद गीता और उनकी बेटी विधि के हाथ-पांव रस्सी से बांध और मुंह पर टेप लगाकर 2:10 से 2:50 बजे तक लूटपाट की। मां-बेटी को थप्पड़ मारे और पिस्टल से प्रहार कर घायल कर दिया। 17 लाख के गहने और सात लाख की नकदी लूटने के बाद बदमाश बाइकों से फरार हो गए। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो बाइकों पर दो-दो और एक पैदल जाता बदमाश कैद हुआ है। वारदात के वक्त घर में गीता और विधि ही थीं। गीता ने बताया कि ठक-ठक की आवाज सुनकर उन्होंने गेट खोला ही था कि दो बदमाश घुस गए। उन्होंने कहा कि वे राम सरीन के नाम का चेक देने आए हैं और अंदर घुसने लगे। 
विज्ञापन

2 of 9
Ghaziabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला
उनसे रुकने के लिए कहा तो एक ने नाक में जोर से घूंसा मारा, दूसरे ने मुंह में पिस्टल डाल दी और अंदर ले गए। शोर सुनकर आई बेटी को देखते ही उसे भी पिस्टल दिखा दी। दोनों को पहली मंजिल पर ले जाकर उनसे अलमारी की चाबी ली। 

 
विज्ञापन

3 of 9
पीड़ित मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों को पीटा और बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर में एक और बदमाश अंदर आ गया। उनका एक साथी गेट पर खड़ा रहा। लोगों ने बताया कि एक बदमाश घर के आसपास चक्कर काटकर देखता रहा कि कोई आ तो नहीं रहा है। 

 

4 of 9
Ghaziabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला
दो अलमारी के ताले तोड़े
बदमाशों ने एक अलमारी चाबी से खोली। दो के ताले तोड़ दिए। राम सरीन ने बताया कि लगभग 17 लाख के गहने और लगभग सात लाख की नगदी बदमाश ले गए। बदमाशों के जाने के बाद विधि ने खुद को खोलकर बालकनी में आई और पड़ोसियों को वारदात की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया।
विज्ञापन

5 of 9
Ghaziabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला
24 लाख का डाका डालने वाले बदमाशों ने गीता सरीन से कहा कि उनके पास घर में पूरे एक करोड़ रुपये होने की खबर है। वे पिता के इलाज के लिए लूट करने आए हैं। पिता का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसमें पानी की तरह पैसा बह रहा है। 
विज्ञापन

6 of 9
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
बिटिया की शादी के लिए रखे थे गहने बाल
राम सरीन ने बताया कि घर में गहने विटिया की शादी के लिए रखे थे। बेटी विधि डेंटिस्ट है और राजनगर एक्सटेंशन में प्रैक्टिस करती है। उसकी शादी की बात चल रही थी। इसी की तैयारी कर रहे थे। बदमाश सब लूट ले गए। कुछ दिन पहले ही पिता राजकुमार का निधन हुआ है। 
 
विज्ञापन

7 of 9
Ghaziabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला
इस कारण शादी में थोड़ा विलंब हो गया। सात लाख रुपये भाई विमल सरीन ने घर में रखवाए थे। उन्हें कुछ काम है। बदमाश इन्हें भी ले गए। कॉलोनी गेटबंद है, लेकिन गार्ड नहीं है। एक ही गेट खुला रहता है। बदमाश इसी से आए और इसी से गए।

 

8 of 9
Ghaziabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला
बाल संवारे, इत्र लगाया
पिस्टल ताने खड़े बदमाश की नजर कमरे में रखी इत्र की शीशी पर गई। उसने इसे उठाकर कमीज पर इत्र लगाया और बोला कि वाह बहुत अच्छी खुश्बू है, महंगा वाला सेंट है। उसे कंघा उठाकर अपने बाल संवारे और आइने में देखा। इसके बाद फिर से गीता और विधि पर पिस्टल तान दी।

 
विज्ञापन

9 of 9
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बनाई चार टीम
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि एसपी सिटी, एसपी क्राइम ने नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और स्वाट सहित चार टीमें गठित की हैं। फुटेज देखे जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द वारदात का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें