फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप: लड़की बोली- दिया शादी का झांसा; पांच साल से था रिलेशनशिप

Sat, 28 Jun 2025 09:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह पांच वर्ष से एक क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थी। क्रिकेटर ने उन्हें शादी का झांसा देकर अपने परिवार के सामने बहू के तौर पर पेश किया। 
विज्ञापन
यश दयाल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की ही रहने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईपीएल की टीम रॉयल चॅलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ी यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। 

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक उत्पीड़न
युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने और विरोध करने पर हिंसा करने का आरोप लगाया है। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। 

अपने परिवार के सामने बहू बनाकर किया पेश
मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह पांच वर्ष से एक क्रिकेटर के साथ रिश्ते में थी। क्रिकेटर ने उन्हें शादी का झांसा देकर अपने परिवार के सामने बहू के तौर पर पेश किया। इसके बाद उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि क्रिकेटर अन्य लड़कियों के साथ भी संबंधों में था। 

पहले की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तब उनके साथ शारीरिक हिंसा और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद 14 जून 2025 को उन्होंने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

पीड़िता ने पुलिस को सौंपे सबूत
बताया कि वह आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर हैं। यहां तक कि पीड़िता ने पुलिस को क्रिकेटर से व्हाट्सएप, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और फोटो के साक्ष्य भी दिए हैं। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

पुलिस का बयान
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि शिकायत आरसीबी के खिलाड़ी यश दयाल के खिलाफ दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें