फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पानी लेने गई सात वर्षीय बच्ची से बाथरूम में दुष्कर्म, 15 साल के 'शैतान' ने किया घिनौना काम

Sat, 28 Jun 2025 05:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

पीड़ित पिता ने आरोपी किशोर के पिता इरफान को फोन कर घटना के बारे में बताया और थाने पर शिकायत करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
मस्जिद के इस बाथरूम में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र के गांव स्थित मस्जिद में पानी लेने गई सात वर्षीय बच्ची से बाथरूम में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में पीड़ित पिता बच्ची के उपचार में व्यस्त था, जिसके चलते उन्होंने शनिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी।  

विज्ञापन

मजदूरी करता है पीड़ित का पिता
मूलरूप से हापुड़ के पिलखुआ थाना क्षेत्र निवासी बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच साल से अरनिया थाना क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। यहीं पर रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उन्होंने बताया कि 17 जून की दोपहर को उनकी सात वर्षीय बेटी गांव के मस्जिद में पानी लेने गई थी। 

रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने बताई आपबीती
तभी मस्जिद में मौजूद गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर ने उनकी बच्ची को जबरन बाथरूम में खींच लिया। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। 

आरोपी के पिता ने फोन पर दी धमकी
पीड़ित पिता ने आरोपी किशोर के पिता इरफान को फोन कर घटना के बारे में बताया और थाने पर शिकायत करने की चेतावनी दी। आरोपी इरफान ने उल्टा पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू कर जान से मारने की धमकी दी। 

सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल
इसके बाद पीड़ित ने अपनी बच्ची का उपचार कराया, जिस कारण वह थाने में तहरीर नहीं दे सका। शनिवार सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। वहीं मस्जिद में आने और बाथरूम में लेकर जाने की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
घटना में पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर और उसके पिता इरफान के खिलाफ पोक्सो एक्ट में दुष्कर्म की धारा के साथ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें