फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल की तस्वीरें: यती नरसिंहानंद के लिए महापंचायत में जा रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पीटा, अखाड़ा बना डासना

Mon, 14 Oct 2024 05:32 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

शनिवार की रात से ही पूरे इलाके को छावनी बनाकर पुलिस ने मंदिर में महापंचायत नहीं होने दी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आए साधु-संतों को भी मंदिर में नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन
1 of 7
डासना में मचा बवाल - फोटो : अमर उजाला
पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के समर्थकों को पुलिस ने रविवार को डासना में दौड़ाकर पीटा। ये लोग डासना के देवी मंदिर में नरसिंहानंद के समर्थन में महापंचायत करने जा रहे थे। मंदिर की ओर जाने वाले हर रास्ते पर तैनात पुलिस ने 90 लोगों को हिरासत में ले लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
लोगों को लिया गया हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने बैरिकेड गिराकर मंदिर की ओर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें खदेड़ा। पुलिस की लाठियों से बचकर भागते कई लोग गिर जाने से चोटिल हो गए। इस घटना के बाद मंदिर के आसपास की दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन

3 of 7
लोगों ने सड़क पर की पंचायत - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात से ही पूरे इलाके को छावनी बनाकर पुलिस ने मंदिर में महापंचायत नहीं होने दी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आए साधु-संतों को भी मंदिर में नहीं जाने दिया। दोपहर एक बजे लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पहुंचे तो उन्हें भी रोक लिया।

4 of 7
पुलिस और समर्थकों के बीच हुई नोंकझोंक - फोटो : अमर उजाला
इस पर विधायक ने समर्थकों समेत मंदिर के पास हाईवे-नौ पर ही पंचायत की। विधायक ने कहा कि वह पुलिस अफसरों की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। पंचायत में मुख्य रूप से चार अक्तूबर को डासना के देवी मंदिर के बाहर पथराव करने वाले लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग रखी गई। चेतावनी दी कि अगर सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

5 of 7
हंगामे के कारण लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर लगीं वाहनों की कतारें
तीन बजे तक चली महापंचायत से हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक जाम हो गई। वाहनों की तीन किलोमीटर तक लंबी लाइनें लग गईं। पंचायत खत्म होने के बाद भी दो घंटे तक वाहन रेंगकर चले। परेशान होकर लोग हाईवे से उतरकर गांव के रास्तों से निकले।
विज्ञापन

6 of 7
समर्थकों की पंचायत - फोटो : अमर उजाला
छह राज्यों से पहुंचे लोग
महापंचायत के पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत, शामली के साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से लोग आए। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से 50 साधु-संत भी पहुंचे। पुलिस के रोकने पर साधु-संतों ने कहा, पुलिस जहां रोके, वहीं पर लोग बैठ जाएं और पंचायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस ने किया बल प्रयोग - फोटो : अमर उजाला
हलका बल प्रयोग किया
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने बताया कि निषेधाज्ञा लगी होने के बावजूद बिना अनुमति महापंचायत के लिए जमा हुए 70 लोगों को हिरासत में लिया गया। कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, उन पर हलका बल प्रयोग किया गया। बिना अनुमति जमा हुए सभी लोगों पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें