फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद अग्निकांड में नया मोड़: MCB डाउन नहीं मिली, शाॅर्ट सर्किट के निशान भी नहीं; सामने आई ये जांच रिपोर्ट

Sat, 02 May 2026 10:43 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गाैर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लगी आग में नया खुलासा हुआ है। सोसायटी में आग लगने के बाद दमकल विभाग के बचाव कार्य पर सवाल उठे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने इस संबंध में जानकारी दी। 
विज्ञापन
1 of 6
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के फ्लैट में आग - फोटो : संवाद
इंदिरापुरम की गाैर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लगी आग नया मोड़ ले रही है। इस मामले में विद्युत सुरक्षा की शुरुआती जांच में शाॅर्ट सर्किट से आग नहीं लगने की बात सामने आई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के फ्लैट में आग - फोटो : संवाद
जांच से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मौके पर एमसीबी डाउन नहीं मिली। साथ ही आसपास शाॅर्ट सर्किट के भी निशान नहीं थे। इस मामले में 9वीं मंजिल के जिस फ्लैट से आग की शुरुआत हुई, उसमें वेल्डिंग की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन

3 of 6
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के फ्लैटों में लगीभीषण आग - फोटो : अमर उजाला
जांच टीम इस पहलू को देख रही है। शनिवार को जांच के लिए सोसायटी पहुंचे एडीएम वित्त सौरभ भट्ट ने बताया कि पूरी रिपोर्ट जल्द ही साैंपी जाएगी। इसके बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।

4 of 6
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
दीवार और पार्क बने आग बुझाने में बाधा
सोसायटी में आग के बाद सबसे ज्यादा सवाल दमकल पर उठे थे। अब इस मामले में दमकल हेडक्वार्टर को भेजी जाने वाली रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसमें सोसायटी में आग बुझाने के दौरान आई बाधाओं को शामिल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के फ्लैटों में लगीभीषण आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि राहत व बचाव कार्य के दाैरान पार्क, स्विमिंग पूल और दीवार ने बाधा डाली। इससे दमकल की गाड़ी बिल्डिंग से काफी दूर ही रुक गई और अंदर नहीं जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इन तीनों कारणों को रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य समस्याओं बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सिर्फ प्राथमिक रिपोर्ट ही भेजी गई है। इसमें सिर्फ आग लगने के समय और राहत कार्य की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें