ईओ निहारिका सिंह सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
सांसद ने पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, लोगों ने सांसद को रोक कर पूछा कि चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इसके बाद वह पत्रकार मुकेश सोनी के घर पहुंचे और उनकी बेटी प्रिया को मुआवजे का चेक दिया। प्रिया सोनी ने कहा कि हादसे के सभी दोषियों को पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये। कहा कि चेयरमैन को क्यों बचाया जा रहा है। इसके बाद वह संगम विहार कॉलोनी पहुंचे और मृतक जोगेंद्र, ओमकार, नीरज, सुनीता, मुरादग्राम पुर्सी में नेपाल सिंह, राजीव, आयुध निर्माणी परिसर में सुनील के परिजनों को मुआवजे के चेक दिए। उधर, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विकास तेवतिया दो दिन पूर्व प्रेसवार्ता कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर चुके है।