muradnagar crematorium accident
- फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी को चेयरमैन ने किया था मुआयना
अभी तक की जांच में एजेंसी को कई अहम सुराग मिले हैं। नगर पालिका चेयरमैन विकास तेवतिया ने श्मशान घाट सुंदरीकरण कार्य का 14 फरवरी 2020 को मुआयना किया था। उसके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी डाले गए लेकिन कुछ दिनों पहले उन फोटो को अपनी प्रोफाइल से हटा दिया गया। इन फोटो को प्रधानमंत्री से लेकर सीएम तक को टैग किया गया था। ऐसे में पालिका चेयरमैन भी जवाबदेही के दायरे में आ सकते हैं।
अजय त्यागी की सभी फर्मों को रोके भुगतान, कंपनी ब्लैक लिस्ट
डीएम अजय शंकर पांडेय ने सभी निकायों को निर्देश दिया है कि अगर उनके यहां पर अजय त्यागी से जुड़ी कोई फर्म काम कर रही है तो तत्काल उसका भुगतान रोकते हुए कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए।
इंजीनियर्स की कमेटी की जांच रिपोर्ट मिल गई है। अजय त्यागी से जुड़ी सभी फर्मों का भुगतान रोकते हुए तत्काल ब्लैक लिस्ट करने को कहा गया है। बाकी जांच कमेटी ने जो सिफारिश की है, उसके हिसाब से आगे की जांच भी कराई जा रही है। एसआईटी को भी जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। मामले में जो भी दोषी होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। - अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी