गाजियाबाद के डासना क्षेत्रांतर्गत बम्हेटा में सोमवार सुबह युवक ने अपनी भाभी परवीन (34) पत्नी बुरहान व 3 माह की भतीजी आफिया की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के समय घर में और कोई नहीं था। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित बुरहान ने अपने भाई पर अपनी बेटी व पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है।