गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पूछताछ में उम्मेद पहलवान इदरीसी ने अपने इरादे जाहिर किए। उसने कुबूल किया कि फेसबुक पर भड़काऊ लंबे वीडियो लाइव करने के पीछे उसका मकसद सियासी फायदा लेना था। वह खुद को लोनी में कट्टर धार्मिक नेता के रूप में स्थापित करना चाहता था। उसकी तैयारी पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ने की थी। कट्टर छवि के जरिए वह वोटरों का ध्रुवीकरण करने की सोच रहा था। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने उससे हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसे इसकी जानकारी थी कि बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी लोनी निवासी प्रवेश गुर्जर ने इसलिए काटी क्योंकि दोनों के बीच विवाद हो गया था। समद ने प्रवेश को ताबीज बनाकर दिया था। इसके बाद प्रवेश की परेशानियां और बढ़ गई। बकौल एसपी, उम्मेद ने बताया कि उसे लगा कि अगर इस घटना को सांप्रदायिक रंग मिल गया तो उसके लिए चेयरमैन के चुनाव की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
उम्मेद पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
किसी पार्टी के भरोसे रहना नहीं चाहता था उम्मेद लंबे समय से सपा में है लेकिन पुलिस पूछताछ में बताया कि वह किसी दल के भरोसे नहीं रहना चाहता था। उसकी योजना खुद के बूते पर इलाके के लोगों पर पकड़ बनाने की थी। वह लंबे समय से लोनी के मामलों को लेकर फेसबुक लाइव कर रहा था। आरोपी अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता था।
विज्ञापन
3 of 8
उम्मेद पहलवान गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में धाराएं बढ़ाईं, रिमांड पर लेगी पुलिस
पुलिस ने उम्मेद पर दर्ज केस में जालसाजी की धारा लगा दी है। यह वीडियो में काट-छांट करने के लिए लगाई गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि उम्मेद से अभी कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्जी भी लगाई जाएगी। रिमांड पर लेकर पूरे प्रकरण के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
4 of 8
उम्मेद पहलवान
- फोटो : सोशल मीडिया
मददगार भी जाएंगे जेल, अब तक 13 चिन्हित
भड़काऊ वीडियो वायरल करने के आरोपी उम्मेद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब उन लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसकी मदद की। शरण देने वालों के अलावा उन लोगों को भी जेल भेजा जाएगा, जिन्होंने उम्मेद को साधन और संसाधन मुहैया कराए। अब तक ऐसे 13 लोग चिन्हित हो चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी उम्मेद
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि उम्मेद के मददगार के तौर पर अब तक 13 लोग चिन्हित कर लिए गए हैं। इनमें से कुछ लोगों ने उसे शरण दी और कुछ लोगों ने फरारी काटने के लिए पैसा, मोबाइल, डोंगल और अन्य संसाधन मुहैया कराए। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी उम्मेद
- फोटो : अमर उजाला
लोनी के कई नेता भी पुलिस की सूची में
उम्मेद को पुलिस से बचाने व उसकी मदद करने वालों की सूची में अधिकांश लोग लोनी के रहने वाले हैं। इसके अलावा बुलंदशहर, नोएडा व दिल्ली के भी 5 लोग चिन्हित हुए हैं। लोनी के जिन लोगों ने उम्मेद की मदद की, उनमें कई नाम राजनीति से जुड़े हैं। एसपी ग्रामीण का कहना है कि जानकार के जिस मोबाइल का इस्तेमाल उम्मेद कर रहा था, उसकी सीडीआर भी निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
beard cutting case
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा मोबाइल
एसपी ग्रामीण का कहना है कि उम्मेद ने भड़काऊ वीडियो से छेड़छाड़ अपने मोबाइल से की या किसी अन्य सिस्टम पर कराई, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ देखा जा रहा है कि उम्मेद ने अपने मोबाइल से डाटा डिलीट तो नहीं किया है। मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
पुलिस को देख विपरीत दिशा में दौड़ाई कार
एसपी ग्रामीण ने बताया कि दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल के पास पुलिस जैसे ही उसकी कार की तरफ बढ़ी तो उसने विपरीत दिशा में कार दौड़ा दी। इस दौरान इंस्पेक्टर नागेंद्र चौबे सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। इसके बाद अन्य दो टीमों ने घेराबंदी की तो उम्मेद ने पैदल ही फरार होने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।