Farmers protest
- फोटो : हिमांशु सोनी
सिंघु बॉर्डर पर तो कुछ दिन पहले ही पुलिस ने हरियाणा की तरफ गलियों में भी खाई बना दी थी। साथ ही खाई के पास भी बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन इस वजह से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए अब खाई को पाट दिया गया है। वहीं, खाई के पास लोहे के बैरिकेडिंग को सीमेंट से भरकर मजबूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। सीमेंट से तैयार की जा रही इस दीवार को तीन परतों वाला बनाया जा रहा है।