फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्मी पति: सरकारी नौकरी लगी तो छोड़ दी पहली पत्नी, घर की चाबी मांगने गई तो घरवाली को बाल पकड़ पीटा; Video

Mon, 16 Jun 2025 06:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

अलका ने बताया कि वह घरों में काम कर बच्चों की परवरिश कर रही है। आरोप है कि जिस मकान में वह रहती है ससुराल वालों ने उस मकान का बिजली कनेक्शन कटवा दिया और पति ने मकान का ताला लगा दिया।
विज्ञापन
1 of 4
पीड़ित अलका को पीटता उसका पति - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मोदीनगर स्थित भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी में घरेलू विवाद में पत्नी की सरेराह पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पत्नी के बाल पकड़कर उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। पति पर आरोप है कि सरकारी नौकरी लगने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। दंपती का वाद न्यायालय में विचाराधीन है। महिला ने पति और ससुर के खिलाफ तहरीर दी है।
  
विज्ञापन

2 of 4
अलका और उसका पति - फोटो : अमर उजाला
पहली शादी के वक्त करता था प्राइवेट नौकरी            
भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी की रहने वाली अलका के अनुसार शादी के समय उसका पति प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के बाद पति सिंचाई विभाग में अवर अभियंता हो गया। आरोप है कि सरकारी नौकरी लगने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। आरोपी पति अलका और उसके दोनों बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। अलका अपने दोनों बच्चों के साथ पति से अलग रहती है। 
विज्ञापन

3 of 4
बेटे संग अस्पताल पहुंची अलका - फोटो : अमर उजाला
घरों में काम कर रही बच्चों की परवरिश
अलका ने बताया कि वह घरों में काम कर बच्चों की परवरिश कर रही है। आरोप है कि जिस मकान में वह रहती है ससुराल वालों ने उस मकान का बिजली कनेक्शन कटवा दिया और पति ने मकान का ताला लगा दिया। अलका मकान की चाबी लेने पति के पास गई तो उसने उसके बाल पकड़कर बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन

4 of 4
बेटे संग अस्पताल पहुंची अलका - फोटो : अमर उजाला
मारपीट का वीडियो वायरल
कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह अलका को बचाया। लोगों ने मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। घायल अलका को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि महिला से मारपीट की घटना जानकारी में आई है। कुछ वीडियो भी मिले है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें