फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार घंटे की आग, मेहनत पानी, चपेट में आए फ्लैटों में रखी गृहस्थी हुई राख; पीड़ित परिवारों को लेनी पड़ी शरण

Thu, 30 Apr 2026 01:06 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के डी टॉवर में बुधवार को भीषण आग लगने से सात फ्लैट जलकर राख हो गए। चार घंटे की आग में सारी मेहनत पानी हो गई। आग की चपेट में आए फ्लैटों में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार के लोग रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 21
ghaziabad fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लगी आग ने सिर्फ घरों की दीवारें और सामान ही नहीं जलाया, बल्कि कई परिवारों की भविष्य की योजनाओं और सपनों को भी राख में बदल दिया। आग की चपेट में आए सात फ्लैटों में से छह में परिवार रह रहे थे। अब ये परिवार रिश्तेदारों के यहां शरण लेने के लिए मजबूर हैं।

इन फ्लैटों में रहने वाले परिवारों ने अपनी जिंदगी की जमा पूंजी लगाकर घर बनाए थे। हर कमरे में जरूरत और पसंद का सामान धीरे-धीरे जोड़ा गया था। कुछ ही मिनटों में इन घरों का फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, जरूरी दस्तावेज, बच्चों की किताबें सब कुछ जलकर खाक हो गया। कई परिवारों के आधार कार्ड, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और बैंक से जुड़े दस्तावेज भी आग में जल गए।
विज्ञापन

2 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के फ्लैटों में लगीभीषण आग - फोटो : अमर उजाला
आग बुझने के बाद जब लोग अपने फ्लैटों में लौटे तो सामने सिर्फ जली हुई दीवारें और राख का ढेर था। जिन घरों में सुबह तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ था। कई लोग अपने जले हुए घरों के बाहर खड़े होकर रोते नजर आए। कोई राख में अपना सामान ढूंढ रहा था तो कोई खामोशी से टूटे सपनों को देख रहा था।

 
विज्ञापन

3 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद बाहर निकले लोग और दमकल की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट संख्या 1145 में रहने वाले डॉ. डार सिंह ने बताया कि घर बनाने में वर्षों लग जाते हैं लेकिन एक झटके में सब खत्म हो गया। अब फिर से शुरुआत कैसे होगी, समझ नहीं आ रहा। फ्लैट संख्या 942 भी आग की भेंट चढ़ गया। इसके मालिक अनूप शर्मा ने बताया कि लंबे समय से फ्लैट को सजाने-संवारने में लगे थे लेकिन अब सब राख हो चुका है।
 

4 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के फ्लैटों में लगीभीषण आग - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट संख्या 1043 के मालिक अशोक कुमार वर्मा ने भी हादसे में सब खो दिया। कमल पालीवाल के सामने वाले फ्लैट संख्या 942 में रहने वाली रुचि शर्मा ने बताया कि उन्हें लगभग साढ़े आठ बजे सोसायटी में ही रहने वाली एक दोस्त ने फोन करके आग की सूचना दी।

 
विज्ञापन

5 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
उस समय वह बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने वाले फ्लैट से आग की तेज लपटें उनकी ओर आईं। पिता ने उन्हें पकड़कर पीछे खींचा और दरवाजा बंद किया। उन्होंने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि पिता उन्हें पीछे नहीं खींचते तो वह झुलस जातीं।

 
विज्ञापन

6 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
वहीं, 10वीं मंजिल पर रहने वाले अहमद, पुष्पेंद्र शर्मा और संदीप पांडे ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान धुआं और आग की लपटें दिखने लगीं। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो नीचे वाले फ्लैट से आग की ऊंची लपटें निकल रही थी और आग उनके फ्लैट तक भी पहुंच गई थी।

 
विज्ञापन

7 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
बेघर हुए लोग 
सुबह तक जिन फ्लैटों में लोग रह रहे थे, अब वे रहने लायक नहीं बचे हैं। कई परिवारों को अस्थायी रूप से रिश्तेदारों या परिचितों के यहां शरण लेनी पड़ी है। अब सबसे बड़ी चिंता सिर पर छत की है। बच्चे कहां रहेंगे, यही समझ नहीं आ रहा।

8 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
भरपाई कौन करेगा 
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस भारी नुकसान की भरपाई कैसे होगी। बीमा कवर करेगा या फिर लापरवाही तय होने पर जिम्मेदारों से वसूली होगी, इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है।

 

9 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
मूल ढांचे में बदलाव से आग हई विकराल
सोसायटी के आरडब्ल्यूए के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने फ्लैट मालिक कमल पालीवाल के खिलाफ जीडीए और पुलिस-प्रशासन से फ्लैट के मूल ढांचे में कोई बदलाव न किए जाने की शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने बताया कि करीब चार साल से मालिक अपने फ्लैट में निर्माण कार्य करा रहा था। इससे सोसायटी के कई लोग परेशान थे और शिकायत कर रहे थे। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है। घटना के दौरान काम चल रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।

 

10 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान, बिलखते परिवार - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें रहीं तैनात
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में हुए अग्निकांड के दौरान स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर चार मेडिकल टीमें तैनात की गई थी। सोसायटी के मेंटीनेंस कार्यालय में स्वास्थ्य व राहत शिविर लगाया गया। 

 

11 of 21
आग पर काबू पाने के बाद घर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
यहां घटना में प्रभावित निवासियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। सीएमओ डॉ. अमित विक्रम के अनुसार आग की घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। एक बुजुर्ग को एहतियातन अस्पताल भेजा गया, हालांकि वे पहले से ही सांस संबंधी समस्या से पीड़ित थे। 

12 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अन्य निवासियों को हल्की चोटें आईं, जिनका मौके पर ही इलाज कर दिया गया। डॉ. अमित ने बताया कि घटना के बाद अधिकतर लोग दहशत में थे। इससे उन्हें घबराहट और बेचैनी की शिकायत हुई। ऐसे मरीजों को शिविर में परामर्श और प्राथमिक चिकित्सा दी गई। हालात सामान्य होने के बाद भी बृहस्पतिवार तक एक टीम सोसायटी में मौजूद रहेगी।

13 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
जनवरी से अब तक 590 हादसे, पांच लोग गंवा चुके जान
इस वर्ष जनवरी से अब तक जनपद में हुए आग के हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है। इस दरमियान 590 आग की घटनाएं सुर्खियां बनीं, जिनमें लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। हर घटना के बाद सवाल उठते हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। सोसायटियां हों या संस्थान, कोई सबक नहीं लिया गया और लापरवाही का सिलिसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में 79, फरवरी में 97, मार्च में 128 और अप्रैल में अब तक 286 स्थानों पर आग लग चुकी है।

 

14 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
मकानों, बाजारों और फैक्टरियों के साथ-साथ अब बहुमंजिला इमारतें भी आग की चपेट में आ रही हैं। इस साल अब तक पांच बड़े हादसे हाईराइज सोसायटियों में हुए। ऑक्सी होम सोसायटी के निवासी आलोक कुमार कहते हैं कि हमारे यहां भी फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। पहले विभाग ने नोटिस दिया, फिर मामला कोर्ट में चला गया। अब कहा जाता है कि कोर्ट के आदेश के बाद ही कुछ होगा। तब तक लोग खतरे में ही हैं। 
 

15 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
इस साल के बड़े हादसे
3 अप्रैलः राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजिडेंसी में तीन फ्लैट जले
14 अप्रैल: लोनी में सिलिंडर फटने से युवक की मौत
16 अप्रैलः कनावनी में झुग्गियों में आग
21 अप्रैलः क्रॉसिंग रिपब्लिक में सिलिंडर फटे, 20 दुकानें जली
3 मार्चः खोड़ा की पांच मंजिला इमारत में आग, चार की मौत
 

16 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें आग से बचाव
जरूरत होने पर ही इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल करें।
एसी, कूलर और पंखों को लगातार न चलाएं, बीच-बीच में ब्रेक देते रहें।
रात में सोने से पहले गैस रेगुलेटर बंद करें, जलता दिया न छोड़ें।
सिगरेट, बीड़ी या माचिस की तीली जलती हुई न फेंके।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केवल रिमोट से नहीं, मेन स्विच से भी बंद करें।
डीजल, पेट्रोल और ईवी वाहनों को लगातार न चलाएं, उन्हें ठंडा होने दें।
किसी भी आग की घटना पर तुरंत फायर ब्रिगेड या पुलिस को सूचना दें।

17 of 21
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
बहुमंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, सात फ्लैट जले
गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के डी टॉवर में बुधवार को भीषण आग लगने से सात फ्लैट जलकर राख हो गए। 9वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 943 से सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई आग कुछ ही देर में 12वीं मंजिल तक पहुंच गई। ऊपरी मंजिलों में रह रहे लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे, इस दौरान कई लोग चोटिल भी हो गए।

 

18 of 21
इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन पर निर्भर दो मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार पांच किलोमीटर दूर से दिख रहा था। इसी दौरान एक फ्लैट में एसी में हुए धमाके ने आग को और भड़का दिया। गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व हापुड़ की दमकल की 17 गाड़ियों से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

 

19 of 21
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग और धुआं इतनी तेजी से फैले कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। शुरू में सोसायटी के लोग पानी के पाइप लेकर आग बुझाने की नाकाम कोशिश करते रहे। 

 

20 of 21
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
बाल्टियों से भी पानी डाला गया। सोसायटी में चार टावर में 440 फ्लैट हैं, जिनमें दो हजार लोग रहते हैं। सोसायटी अध्यक्ष गुंजेश परिहार ने बताया, जिस फ्लैट से आग फैली, वह कमल पालीवाल का है। उसमें तीन वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन

21 of 21
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
आग बुझाने की आधी अधूरी तैयारी
शुरुआत में नागरिकों ने सोसायटी में मौजूद सुरक्षा यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। अग्निशमन विभाग को सूचना के करीब आधे घंटे बाद आधी-अधूरी तैयारी से मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। इमारत की ऊंचाई अधिक होने के कारण हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म पर्याप्त साबित नहीं हुआ। कम प्रेशर के चलते पानी की बौछार केवल 11वीं मंजिल तक ही पहुंच सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें