फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar Sex Racket: होटल के कमरों में युवतियों को अंतरंग देख पुलिस की भी झुक गई शर्म से आंखें

Mon, 29 Nov 2021 03:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 6
Bulandshahar Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में एक होटल में पुलिस ने शुक्रवार को चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस दौरान होटल के मैनेजर और कैशियर को भी हिरासत में ले लिया। मामले में सीओ ने 11 लोगों के खिलाफ अनूपशहर कोतवाली में देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाद में युवक-युवतियों, होटल के मैनेजर और कैशियर को हिदायत देकर जमानत पर छोड़ दिया। वहीं, संचालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ अनूपशहर रमेशचंद त्रिपाठी ने बताया किकस्बा स्थित एक मकान को विनीत कुमार नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया था। जिसमें उसने एक होटल बना दिया। मकान के मालिक ने वहां गलत कार्य होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से अलग-अलग कमरों से पुलिस टीम ने चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद सभी की तलाशी आदि लेने के बाद थाने लाया गया। मामले में पुलिस ने शिव प्रकाश दीक्षित, विवेक वाल्मिकी, राजकुमार, मोहित, रामदेव मीणा, विपिन, रिजवान, विनित समेत तीन युवतियों के खिलाफ रिपोट दर्ज की है। जांच अधिकारी सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
पैसों की लेनदेन की बात से गहराया शक
सीओ अनूपशहर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि होटल में तलाशी के दौरान कमरे में युवक-युवतियों के बीच रुपयों की लेनदेन को लेकर बातचीत की जा रही थी। इसके बाद कमरा खेलकर अंदर जाने पर वह आपत्तिजनक हालत में मिले, जिस पर शक और गहरा गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवतियों को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया
एसएसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लोग प्रेमी प्रेमिका और जिनकी शादी तय हो चुकी है, वे लोग हैं। इनको भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। साथ ही इन्हें कोर्ट में बयान के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

 

4 of 6
sex racket - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। प्रथम सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच सीओ डिबाई को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, होटल संचालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार प्रकरण: चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, दो सिपाही निलंबित
वहीं, एक होटल में देह व्यापार होने के मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही दो सिपाहियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने अनूपशहर सीओ से प्रकरण की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में थाने पर तैनात आरक्षी विनीत गिरी और आरक्षी रविकांत दोषी पाए गए। इस पर एसएसपी ने आरक्षी विनीत गिरी और आरक्षी रविकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
साथ ही होटल में अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिलने के बावजूद कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बहादुर सिंह ने उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं कराया। इस पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। अब एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सिपाहियों की संलिप्तता प्रारंभिक जांच में सामने आई है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है, जबकि कस्बा चौकी इंचार्ज को मामले में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें