फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'यश दयाल ने कई लड़कियों से संबंध बनाए... परिवार ने दिया ये भरोसा', युवती के गंभीर आरोप; पढ़ें पूरी कहानी

Tue, 08 Jul 2025 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/गुरुग्राम

सार

क्रिकेटर यश दयाल पर गाजियाबाद पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। इंदिरापुरम निवासी युवती ने पांच वर्ष तक शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बयान दर्ज कराने का नोटिस भेजने के बाद भी क्रिकेटर ने कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
1 of 12
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के खिलाड़ी यश दयाल के खिलाफ सोमवार देर रात पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्रिकेटर पर इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पांच वर्ष तक संबंध में रहकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

मुकदमा दर्ज होने पर गुरुग्राम के क्रिकेटर अवाक हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा भी यश कर सकते हैं। मामला 21 जून को तब सामने आया जब युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की थी। 
विज्ञापन

2 of 12
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया
डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में पुलिस अब कानूनी तरीके से आगे की कार्रवाई करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 12
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
21 जून को इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए क्रिकेटर पर आरोप लगाए थे कि पांच वर्ष तक शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। 

4 of 12
क्रिकेटर यश दयाल अपने पिता के साथ।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
'क्रिकेटर के दो-तीन अन्य युवतियों से भी संबंध थे'
इसके अलावा यह भी आरोप था कि क्रिकेटर के दो-तीन अन्य युवतियों से भी संबंध थे। मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। 
 
विज्ञापन

5 of 12
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
इसके बाद 24 जून को इंदिरापुरम पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लिया। 27 जून को पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाए और अपने पक्ष को साबित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (मोबाइल कॉल, सोशल मीडिया चैट्स के स्क्रीन शॉट, वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट्स, रिकॉर्डिंग व अन्य) भी पुलिस को सौंपे। 

 
विज्ञापन

6 of 12
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
28 जून को पुलिस ने क्रिकेटर को तीन दिन में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन क्रिकेटर की तरफ से बयान दर्ज नहीं करवाए गए। 
विज्ञापन

7 of 12
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
यश ने ढाई साल में कई लड़कियों से संबंध बनाए
पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह यश दयाल को नवंबर-दिसंबर वर्ष 2020 से जानती हैं। सोशल मीडिया पर पहले कनेक्ट हुई थीं। प्रयागराज में ही उनकी पहली मुलाकात हुई थी। उनकी दोस्ती पिछले करीब पांच साल से है। 

 

8 of 12
यश दयाल के माता-पिता - फोटो : ANI
शादी का आश्वासन देकर यश और उनका परिवार बांधता रहा उम्मीद
वह क्रिकेटर के घर पर कई बार रह चुकी हैं। शादी का आश्वासन देकर यश दयाल और उनका परिवार उम्मीद बांधता रहा। 2022 में यश दयाल गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। टीम चैंपियन बनी थी। 

 

9 of 12
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
मैं भी उनके परिवार के साथ में फाइनल मैच के दौरान मौजूद थीं। सबकुछ सही ढंग से आगे बढ़ रहा था, लेकिन पिछले ढाई साल में यश दयाल ने कई लड़कियों से संबंध बनाए। 

 

10 of 12
यश दयाल फाइल फोटो - फोटो : Insta @imyash_dayal
इसके बाद उनके परिवार और दोस्तों ने उनको लेकर कई तरह की बात कहीं है। पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि जब उनके जीवन में यह समस्या सामने आई तब उन्होंने सब कुछ ईश्वर के हवाले छोड़ दिया।
 

11 of 12
यश दयाल (फाइल फोटो) - फोटो : Insta @imyash_dayal
अपराध साबित होने पर यह है सजा
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 शादी या नौकरी के झूठे वादे के आधार पर यौन संबंध बनाने को अपराध मानती है। इस अपराध के कोर्ट में साबित होने पर आरोपी को 10 वर्ष तक की कैद और जुर्माना हो सकता है। यह धारा महिलाओं को शोषण से बचाने के लिए बनाई गई है, खासकर उन मामलों में जहां यौन संबंध शादी के झूठे वादे के माध्यम से प्राप्त किए जाते हैं।
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
मैंने भगवान भरोसे छोड़ा अपना न्याय
पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि जब उनके जीवन में यह समस्या सामने आई तब उन्होंने सब कुछ ईश्वर के हवाले छोड़ दिया। यहां तक कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी यह लिखकर डाला कि उन्हें कार्रवाई में हो रही देरी पर पूरा भरोसा है कि जितना भी समय लग रहा है उन्हें न्याय मिलेगा। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी व महिला आयोग पर भी भरोसा जताया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें