फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी यूनुस पर हमला: दोपहर तीन बजे...पांच बदमाश और आठ मिनट तक फायरिंग, पढ़ें खौफनाक पलों की दास्तां

Mon, 06 Dec 2021 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 8
हाजी यूनुस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की गूंज दूर तक सुनाई दी। दोपहर तीन बजकर दो मिनट पर यूनुस का काफिला भाईपुरा रजवाहे की पुलिया पर जैसे ही मुड़ा सामने खड़े बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आठ मिनट तक बदमाश दोनों हाथों से फायरिंग करते रहे, जिससे काफिले के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात के बाद बदमाश कार में सवार होकर शिकारपुर-बदायूं स्टेट हाईवे से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चार बदमाशों ने दोनों हाथों में पिस्टल ली हुई थी, जबकि एक बदमाश राइफल से फायर कर रहा था। हाजी यूनुस के काफिले में सबसे पीछे चल रहे बोलेरो चालक अलीगढ़ निवासी रवि ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। उसने बताया कि बदमाश मोड़ पर खड़े थे, जिन्हें देखकर लगा कि वह शादी में शामिल होने वाले लोग होंगे। लेकिन काफिले के मोड़ पर पहुंचते ही वहां खड़े बदमाशों ने असलहे निकाल लिए और दोनों हाथों से गाड़ियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 8
अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूनुस जिस ऑडी कार में थे, उस पर करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई, जबकि फार्च्यूनर पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग के निशान हैं। फायरिंग के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 8
घायल समर्थक - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, उसे देखकर कहा जा रहा है कि बदमाश यूनुस की हत्या के इरादे से पहुंचे थे। लेकिन, ऑडी की पिछली सीट पर अन्य लोगों के बीच बैठे होने के कारण यूनुस बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज व चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई। उन्होंने घरों में घुसकर या खेतों में छिपकर खुद को बचाया।

 

4 of 8
घटना के बाद लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों को थी सटीक जानकारी
बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि उन्हें यूनुस के पल-पल की जानकारी थी। इसलिए घटनास्थल पहले से ही तय कर रखा था। आरोपियों को यूनुस के शादी समारोह में पहुंचने और वहां से निकलने की सटीक जानकारी थी। जिससे वह पहले से ही लोकेशन पर पहुंच गए थे।

 
विज्ञापन

5 of 8
फायरिंग में घायल - फोटो : अमर उजाला
20 मीटर दूर खड़ी की कार
बताया जाता है कि शादी समारोह से करीब 250 मीटर दूर पर ही बदमाशों ने अपनी कार को रजवाहे की पुलिया के पास हाईवे की ओर मोड़कर खड़ा किया था।
विज्ञापन

6 of 8
घायल समर्थक - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बदमाश कार को स्टार्ट किए खड़ा था। जबकि अन्य बदमाश कार से 20 मीटर दूर गांव के मोड़ पर खड़े थे। काफिला पहुंचते ही वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सामने की ओर से काफिले के दोनों ओर फायरिंग की।
विज्ञापन

7 of 8
कार में लगे गोली के निशान - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने: आईजी
पूर्व प्रमुख के काफिले पर हुए हमले के बाद देर शाम आईजी प्रवीण कुमार भी बुलंदशहर पहुंचे। पुलिस लाइन में अफसरों को जल्द मामला का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

8 of 8
हाजी यूनुस से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में मामला पारिवारिक रंजिश का सामने आ रहा है। खुलासे के लिए एसओजी समेत पांच टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें