फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर बवालः ...तो क्या भाजपा विधायक ने बिगाड़ दी बनी बात, नंदकिशोर केे पहुंचते ही पलटा समीकरण

Fri, 29 Jan 2021 11:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
नंद किशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
आंदोलन खत्म कराने और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर मंच पर सुलह की बात चल रही थी। प्रशासन की तरफ से एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी बातचीत कर रहे थे। लगभग इस बात पर सहमति बनती नजर आ रही थी कि राकेश टिकैत अपनी गिरफ्तारी दे देंगे और आंदोलन स्थल से धरना खत्म हो जाएगा। इस बीच अचानक से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पहुंचने की सूचना मिलते ही सारे समीकरण बदल गए। देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 5
गाजीपुर बॉर्डर पर बढ़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शाम को एडीएम सिटी धारा-133 के तहत नोटिस लेकर मंच पर पहुंचे। उसके बाद मंच पर पीछे ही राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता शुरू हो गई। बताया गया कि वार्ता सही दिशा में चल रही थी और राकेश टिकैत गिरफ्तारी देखकर आंदोलन स्थल को खाली कराने पर लगभग सहमत हो चले थे।
विज्ञापन

3 of 5
नंद किशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच कुछ किसानों ने राकेश टिकैत को मंच पर पहुंच कर सूचना दी कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने साथ 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर घुस आए हैं। जानकारी मिलते ही राकेश टिकैत ने वार्ता बीच में छोड़ दी और मंच पर खड़े हो गए। माइक संभालते ही उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझे यहां से गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मेरे साथ आए किसानों को पिटवाया जाएगा।

4 of 5
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
मैं मंच पर ही फांसी लगा लूंगा, लेकिन अब यह मंच नहीं छोड़ूंगा। भाजपा के विधायक नीचे गुंडागर्दी कर रहे हैं और यहां पर प्रशासन मेरे साथ वार्ता कर रहा है। यह मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। इतना कहते हैं उन्होंने मंच पर बैठे किसानों से कहा कि अधिकारियों को मंच से जाने का रास्ता दे दें। अब कोई वार्ता नहीं करेंगे। गोली खाएंगे, लाठी खाएंगे, लेकिन गुंडागर्दी नहीं करने देंगे। अब आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजीपुर बॉर्डर पर फिर बढ़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उधर, अचानक से किसान नेताओं का रुख बदलने के बाद मौके पर मौजूद आलाधिकारियों ने लखनऊ में बैठे उच्च अधिकारियों को विधायक के धरनास्थल पर पहुंचने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि किस तरह से बनती हुई बात बिगड़ गई। इसके बाद लखनऊ आलाकमान से लेकर पार्टी हाईकमान ने विधायक को फोन कर सख्त हिदायत दी। उधर, विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि हां, वह धरनास्थल पर गए थे, लेकिन लखनऊ से फोन आने के बाद वहां से लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें