ससुराल में बना शौचालय से खुशी से लौटी बहू
सेंटर पर काउंसिलिंग के बीच दोनों पक्षों को बताया गया कि अगर कोई सुलह का रास्ता नहीं निकलता है तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला की ननद और जेठ को भी बुलाया गया। नियमित रूप से उनकी काउंसिलिंग की गई और जानकारी दी गई कि अगर पीड़ित महिला लिखित शिकायत देती है तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ससुराल पक्ष ने प्रस्ताव रखा कि अगर शौचालय बना दिया जाए तो क्या बहू घर आने को तैयार हो गई। इस पर पीड़ित बहू ने सहमति दे दी। अब घर में ही शौचालय बनकर तैयार हुआ तो महिला चार साल बाद अपने ससुराल में पहुंची।
शौचालय को लेकर शुरू हुआ विवाद परिवार के बीच झगड़े की जड़ बन गया था। मामला यहां तक पहुंच गया था कि तलाक तक की नौबत आ गई थी लेकिन वन स्टॉप सेंटर में नियमित काउंसिलिंग के बाद अब परिवार ने शौचालय बना दिया है और बहू ससुराल पहुंच गई है।- विकास चंद्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी