फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद अनलॉक: राहत मिलते ही दिखने लगी लापरवाही, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Mon, 07 Jun 2021 07:20 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
अनलॉक हुआ गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के नए मामलों में कमी आने के बाद सोमवार यानी आज से गाजियाबाद में कर्फ्यू से छूट मिली है। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या छह सौ से कम रह गई है। प्रशासन के आदेश के बाद जिले में दो महीने बाद आज से बाजार खुले हैं और लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले दिनों तक कोरोना संक्रमण की मार झेल रहा जिला जैसे ही अनलॉक हुआ है, लोग फिर से अपनी पुरानी रंगत में आ गए हैं। अनलॉक के पहले ही दिन भारी संख्या में लोग कोविड नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। 

 
विज्ञापन

2 of 7
अनलॉक हुआ गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन खुलते ही लोग अपनी गाड़ियों के साथ बाहर निकल पड़े हैं। सोमवार सुबह  हापुड़ रोड पर भीषण जाम लग गया।
 
विज्ञापन

3 of 7
अनलॉक हुआ गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ कोरोना से लोगों का हाल बेहाल है और दूसरी ओर लोग नियमों और दिशानिर्देशों को ताक पर रखने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यह हाल जिला अस्पताल की ओपीडी का है, जहां लोग इलाज के लिए पहुंचे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन करते नहीं दिख रहे हैं।
 

4 of 7
अनलॉक हुआ गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला
अनलॉक के पहले ही दिन वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग कतारबद्ध होकर मेट्रो का इंतजार करते दिखे।
 
विज्ञापन

5 of 7
अनलॉक हुआ गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला
दूधेश्वर नाथ मंदिर खुलने के बाद आज सुबह सवेरे जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पहुंच गए।
 
विज्ञापन

6 of 7
अनलॉक हुआ गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बाद आज घंटाघर मार्केट फिर से खुल गया है। महीनों बाद बाजार में थोड़ी हलचल देखी जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनलॉक हुआ गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला
घंटाघर रामलीला मैदान में कोरोना टीका लगवाने के लिए आज सुबह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए लेकिन कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लापरवाही होती भी नजर आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें