गाजियाबाद में जिस फ्लैट की बालकनी से कूदकर तीन बहनों ने खुदकुशी की थी, उस फ्लैट में मिले सुसाइड नोट ने मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया। नोट में 'टीना' को मम्मी संबोधित किया गया है। इस एक शब्द ने पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीना चेतन की तीसरी पत्नी है या साली।
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में फ्लैट के जिस कमरे से तीनों किशोरियों ने छलांग लगाई, वहां मिली डायरी में आठ पेज का सुसाइड नोट किसने लिखा, इस बात से पर्दा अभी नहीं उठ सका है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच मंझली बहन प्राची की ओर इशारा कर रही है।
परिवार के लोगों ने पुलिस पूछताछ में उसी की लिखावट होने की बात कही है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने सुसाइड नोट व अन्य दस्तावेजों को विशेषज्ञों के पास भेजा है।
पिछले कुछ समय से तीनों बहनें स्कूल भले नहीं जा रही थीं, लेकिन परिवार के अनुसार उन्होंने शुरुआती शिक्षा प्राप्त कर ली थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इंटरनेट और वीडियो की मदद से तीनों कोरियन व अंग्रेजी भाषा सीख रही थीं। इससे यह बात साफ है कि वे पढ़ना-लिखना जानती थीं।
विज्ञापन
2 of 14
ghaziabad suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब परिजनों के सामने सुसाइड नोट रखकर लिखावट के बारे में पूछा गया तो मौसी टीना ने उसे प्राची की बताया। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आ चुकी है कि प्राची तीनों बहनों में लीडर थी। वही तीनों के लिए फैसले लेती थी।
फिर चाहे वो खाना खाने का हो या कपड़े खरीदने और एक साथ बाथरूम जाने का। निशिका और पाखी उसकी हर बात मानते थे। इस कारण पुलिस का शक पुख्ता हो रहा है। इसकी पुष्टि के लिए अधिकारियों ने घर में मिली निशिका और प्राची की पुरानी नोटबुक को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा है। जिससे पता लगाया जा सके कि सुसाइड नोट की लिखावट किसकी है।
4 of 14
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद पुलिस को मिला नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुसाइड नोट में 'टीना' मम्मी क्यों लिखा?
फ्लैट पर मिले सुसाइड नोट ने मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया। नोट में 'टीना' को मम्मी संबोधित किया गया है। इस एक शब्द ने पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीना चेतन की तीसरी पत्नी है या साली।
विज्ञापन
5 of 14
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के अनुसार, हादसे के दूसरे दिन यह आशंका जताई गई कि चेतन और टीना की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। हालांकि, बृहस्पतिवार को पुलिस पूछताछ में चेतन ने टीना को अपनी साली और चौथी बेटी देबू को हिना की बेटी बताया था।
विज्ञापन
6 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोसायटी में चेतन का दूसरा फ्लैट होने की जानकारी आई सामने
भारत सिटी सोसायटी में चेतन का दूसरा फ्लैट होने की बात भी सामने आई है। आर्थिक तंगी के चलते बच्चों की पढ़ाई छुड़वाने और लाखों का कर्ज होने की बातों के बीच आई इस जानकारी ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन
7 of 14
फ्लैट में फैली तस्वीरें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निशिका ने चौथी, प्राची ने तीसरी और पाखी ने दूसरी कक्षा तक ही पढ़ाई की थी। इसके बाद तीनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। पूछताछ में पिता ने आर्थिक तंगी को इसकी वजह बताया। दो पत्नियां, किराये का फ्लैट और पूरे परिवार का खर्च उठाने वाले पिता के पास क्या बेटियों की क्षिा का भी विकल्प नहीं था?
8 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभावित बच्चों के आने की बात से इन्कार
गाजियाबद के लोनी दो नंबर 50 बेड के अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने कोरियन गेम से प्रभावित बच्चों के आने की बात से इन्कार किया है। खुदकुशी करने वाली बहनों के पिता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि हादसे के बाद वह बेटियों को लेकर लोनी के अस्पताल गए थे।
9 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां डॉक्टरों ने कहा कि आए दिन ऐसे केस आते हैं। तुम्हारा केस नया नहीं है। वहीं, अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी डॉ. सावेज खान ने बताया कि अस्पताल में अब तक ऐसा कोई केस नहीं आया है। घटना वाली रात किशोरी के पिता, मां और पुलिसकर्मी मौजूद थे। उस दौरान इमरजेंसी में डॉ. अभिषेक थे। किसी भी डॉक्टर ने ऐसे मरीजों के आने की कोई जानकारी नहीं दी है।
10 of 14
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : पीटीआई
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में तीन मासूम बहनों ने दी जान
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत के चलते सोसायटी की नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है।
11 of 14
इसी सोसायटी में तीन किशोरियों ने की खुदकुशी
- फोटो : पीटीआई
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं। दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है।
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे।
13 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं किशोरियां
चेतन ने बताया, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियां से फोन छीन लिए थे। इस बात से तीनों बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थीं। पुलिस के मुताबिक, किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं। वह पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं।
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोसायटी में परिवार से मिलेंगी बबीता चौहान
गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष आज यहां पहुंचेंगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान परिवार से मिलने पहुंचेंगी। शाम 4 बजे वो परिवार से मिलेंगी।