फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 700 और 70 गज के दो प्लॉट, फिर क्यों छोड़ा गांव? ये सवाल उलझा रहे गुत्थी; गाजियाबाद सुसाइड में नया सस्पेंस

Sat, 07 Feb 2026 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या में कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। कुछ तथ्यों ने जांच की दिशा तय करने में मदद की तो कुछ बयानों ने कहानी को और उलझा दिया।
विज्ञापन
1 of 13
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या को 72 घंटे से अधिक वक्त बीत चुका है, लेकिन मामले से जुड़े कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। इस बीच पुलिस किशोरियों के पिता चेतन से दो से तीन बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के अलग-अलग चरणों में चेतन ने दो बार मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए, जहां उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।

इन तीन दिनों में पुलिस जांच के दौरान मामले की कई परतें खुलीं, लेकिन नई आशंकाएं और विरोधाभास भी सामने आते चले गए। कुछ तथ्यों ने जांच की दिशा तय करने में मदद की तो कुछ बयानों ने कहानी को और उलझा दिया।
विज्ञापन

2 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवारिक रिश्तों की जटिलता, आर्थिक स्थिति को लेकर दावे, बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या से जुड़ी अधूरी जानकारियां, ये सभी बिंदु अब भी पुलिस के लिए गुत्थी बने हुए हैं। इनके जवाब खोज रहीं जांच एजेंसियां हर कड़ी जोड़ने और घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने लाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस सिरा हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

3 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि कुछ बिंदुओं पर बयानों में विरोधाभास दिखाई दिया है। पूछताछ और पड़ताल का क्रम जारी है। हर पहलू को खंगाला जा रहा है, ताकि समझा जा सके कि ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिन्होंने तीनों बहनों को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। जो भी तथ्य पुष्ट होंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

4 of 13
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसी भी क्या मजबूरी कि पढ़ा नहीं सके?
हादसे के बाद से यह बात सामने आ रही है कि निशिका ने चौथी, प्राची ने तीसरी और पाखी ने दूसरी कक्षा तक ही पढ़ाई की थी। इसके बाद तीनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। शुरुआती पूछताछ में पिता ने आर्थिक तंगी को इसकी वजह बताया। सवाल यह है कि यदि हालात इतने खराब थे तो बच्चों को किसी सरकारी स्कूल में दाखिल क्यों नहीं कराया गया? दो पत्नियां, किराये का फ्लैट और पूरे परिवार का खर्च उठाने वाले पिता के पास क्या बेटियों की बुनियादी शिक्षा का भी विकल्प नहीं था? माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य यह नहीं बता पा रहा कि तीनों बहनें किस स्कूल में पढ़ती थीं। छह माह पहले दोनों बेटियों को चेतन ने मोबाइल भी दिलाया था।
विज्ञापन

5 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोचिंग जाती थीं, लेकिन कहां? 
हादसे के बाद से स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि तीनों बहनें नियमित रूप से कोचिंग जाया करती थीं। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे किससे ट्यूशन पढ़ रही थीं। किस विषय की और किस जगह पर। इस दिशा में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

 
विज्ञापन

6 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खजूरी में दो प्लॉट, फिर क्यों छोड़ा गांव? 
जानकारी के अनुसार, चेतन चार भाई हैं। दो भाई शालीमार सिटी और एक दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। माता-पिता की मौत हो चुकी है। दिल्ली के खजूरी में उनके पिता के नाम पर 700 व 70 गज के दो प्लॉट हैं। इतनी संपत्ति होने के बावजूद चेतन वर्ष 2010 में पहली शादी होने के बाद घर छोड़कर गाजियाबाद आ गए। इसका कारण साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

7 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्यों की दूसरी शादी?
चेतन ने पुलिस को बताया है कि निशिका की उम्र 16 वर्ष थी और वह उनकी पहली पत्नी सुजाता से थी। यह भी कहा था कि संतान नहीं होने के चलते साली हिना से शादी की। वहीं, हिना से चेतन की शादी वर्ष 2013 में हुई। इस लिहाज से वर्तमान में निशिका की उम्र 12 या 13 वर्ष होनी चाहिए थी। इससे चेतन के इस दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

 

8 of 13
फ्लैट में फैली तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर छोड़कर क्यों गई थीं दोनों पत्नियां?
मई 2025 में चेतन की दोनों पत्नियां सुजाता और हिना घर छोड़कर चली गई थीं। कई दिन तक उनके वापस नहीं लौटने पर चेतन ने टीलामोड़ थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद दोनों लौट आई थीं, लेकिन इस घटना ने भी कई सवाल छोड़ दिए। सोसायटी के लोगों के मुताबिक, जिस फ्लैट में परिवार पहले रहता था वहां से अक्सर चीखने-चिल्लाने और झगड़े की आवाजें आती थीं। इसे लेकर शिकायतें भी हुई थीं। इसके बाद परिवार को फ्लैट बदलना पड़ा था। हालांकि, किराया तय समय पर देने के चलते चेतन को आसानी से फ्लैट मिल जाता था।

9 of 13
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ और पड़ताल का क्रम जारी है। हर पहलू को खंगाला जा रहा है, ताकि समझा जा सके कि ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिन्होंने तीनों बहनों को यह आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर किया। मामले से जुड़े अनुत्तरित सवालों के जवाब तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। -निमिष पाटील, डीसीपी, ट्रांस हिंडन
 

10 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में तीन मासूम बहनों ने दी जान
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत के चलते सोसायटी की नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर तीन नाबालिग बहनों ने जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है। 

 

11 of 13
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद पुलिस को मिला नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं। दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है। 

 

12 of 13
ghaziabad suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम 
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे। 

 
विज्ञापन

13 of 13
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : पीटीआई
कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं किशोरियां
चेतन ने बताया, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियां से फोन छीन लिए थे। इस बात से तीनों बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थीं। पुलिस के मुताबिक, किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं। वह पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें