फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चेतन की एक प्रेमिका भी थी, बालकनी से गिरकर हुई थी मौत; लड़कियों के पिता की पुरानी जिंदगी के खुल रहे पन्ने

Sun, 08 Feb 2026 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी मामले में नया खुलासा हुआ है। बच्चियों के पिता को लेकर बड़ा राज खुला है। चेतन कुमार की एक प्रेमिका भी थी। उसकी बालकनी से गिरकर मौत हुई थी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 12
Ghaziabad Suicide Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, बच्चियों के पिता चेतन कुमार की पुरानी जिंदगी के पन्ने खुलते जा रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी से जुड़े एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन की एक प्रेमिका आंचल उर्फ तब्बू थी, जिसकी वर्ष 2018 में बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी।

यह हादसा राजेंद्र नगर सेक्टर-2 स्थित शुभधाम अपार्टमेंट के उस फ्लैट में हुआ था, जहां चेतन रहते थे। बताया जा रहा है कि आंचल को चेतन वर्ष 2018 में अपने साथ रहने के लिए घर ले आए थे। इसके बाद से चेतन, उनकी पत्नी सुजाता और हिना के बीच घरेलू कलह शुरू हो गई थी।
 
विज्ञापन

2 of 12
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला
चेतन का कहना है कि एक दिन वह घर से बाहर थे। लौटने पर पता चला कि आंचल ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली है। आंचल की मौत के बाद चेतन की पहचान उसकी रिश्तेदार टीना से हुई। वह भी सीलमपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन

3 of 12
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच संबंध बने और टीना गर्भवती हो गई। इसके बाद वर्ष 2021 में चेतन ने टीना से कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस पूछताछ में चेतन ने बताया कि पत्नी सुजाता की सहमति से उसने हिना से शादी की थी। सीलमपुर स्थित ससुराल आने-जाने के दौरान उसकी पहचान वहीं रहने वाली आंचल उर्फ तब्बू से हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
 

4 of 12
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात एक घंटे तक हुई पूछताछ
शुक्रवार को चेतन बेटियों की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार चले गए थे। उनकी पत्नियां दिल्ली गई थीं। देर रात करीब नौ बजे परिवार फ्लैट पर लौटा। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने चेतन, सुजाता, हिना और टीना से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसी दौरान चेतन की तीसरी शादी की पुष्टि हुई। हालांकि, पूछताछ में सभी ने बच्चियों को डराने-धमकाने या उनके साथ मारपीट करने के आरोपों से इन्कार किया।
विज्ञापन

5 of 12
Ghaziabad Triple suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मोबाइल फोन छीने जाने को लेकर परिवार का कहना था कि ऐसा केवल पढ़ाई पर ध्यान दिलाने के लिए किया गया था। बताया गया है कि पुलिस के जाने के बाद फ्लैट बंद कर दिया गया, जो शनिवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पहुंचने पर ही खोला गया।
विज्ञापन

6 of 12
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निशिका के सीने से चिपककर गिरी पाखी
हादसे के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि निशिका, प्राची और पाखी एक साथ नौवीं मंजिल से कूदीं। पुलिस ने जब घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन को दोहराया तो सामने आया, खिड़की की चौड़ाई इतनी नहीं थी कि तीनों बहनें एक साथ कूद सकें। खिड़की की ऊंचाई फर्श से करीब पांच फीट थी, इस वजह से भी यह संभव नहीं है।
 
विज्ञापन

7 of 12
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शी अर्पिता और अरुण के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि निशिका खिड़की की तरफ पीठ करके बैठी और पाखी उसके सीने से चिपक गई। इसके बाद निशिका नीचे गिरी। अगले ही पल प्राची ने खिड़की से छलांग लगा दी।

8 of 12
फ्लैट में फैली तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
गाजियाबाद के एक सोसायटी में ऑनलाइन गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर तीन बहनों ने जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है। 

 

9 of 12
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं। दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। 

10 of 12
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है। इसमें लिखा है कि सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी। 

 

11 of 12
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम 
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे। 

 
विज्ञापन

12 of 12
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला
कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं किशोरियां
चेतन ने बताया, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियां से फोन छीन लिए थे। इस बात से तीनों बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थीं। पुलिस के मुताबिक, किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं। वह पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं। चेतन कुमार ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें