फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद सुसाइड में खुलासा: निशिका के सीने से चिपककर गिरी पाखी, फिर प्राची कूदी; इन 4 गेम पर लगेगा प्रतिबंध!

Mon, 09 Feb 2026 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी के मामले में चार गेम के नाम पुलिस ने शासन को भेज दिए हैं। इन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है। तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में मिले सुसाइड नोट में इनका जिक्र है। 
विज्ञापन
1 of 14
Ghaziabad Suicide Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है। इसमें चार गेम के नाम भी लिखकर भेजे हैं। पुलिस की ओर से इन पर देश में प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है।

मंगलवार देर रात हुए इस हादसे के पीछे शुरुआत से कोरियन कल्चर व गेम की लत होने की बात कही जा रही है। किशोरियों ने जिस कमरे से कूदकर जान दी, वहां मिले सुसाइड नोट में जिन पसंदीदा चीजों के नाम लिखे हैं, उनमें चार गेम भी हैं। इनके नाम क्रमशः पॉपी प्लेटाइम, द बेबी इन यलो, ईविल नन और आई-स्क्रीम हैं।
विज्ञापन

2 of 14
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखा है कि ये उनके पसंदीदा गेम हैं, जिन्हें वह खेलते भी हैं। हालांकि, उसी कमरे में मिले मोबाइल फोन में पुलिस को कोई भी गेम नहीं मिला। अब पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है। इसमें उक्त चारों गेम पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन

3 of 14
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट 
वहीं, पुलिस मुख्यालय की ओर से आत्महत्या मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए एक सप्ताह दिया गया है। मामले की जांच एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह कर रहे हैं। साक्ष्य एकत्र करने से लेकर पूछताछ व बयान दर्ज कराने की जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपी गई है।
 

4 of 14
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्रेडिट कार्ड कार्यालय में काम करती थी टीना
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में चेतन ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने गाजियाबाद में ही क्रेडिट कार्ड बनवाने का काम शुरू किया था। इसके लिए एक कार्यालय खोला था, जहां टीना को नौकरी पर रखा। बाद में टीना से तीसरी शादी कर ली। चेतन की अन्य दो पत्नियों की मां सुनीता से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

5 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों से छीना एक मोबाइल फोन बरामद
हादसे के बाद पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि कोरियल कल्चर व मोबाइल की लत को देखते हुए चेतन ने निशिका और प्राची से मोबाइल फोन छीन लिए थे। इसके बाद से पुलिस दोनों मोबाइल के आईएमईआई नंबर ट्रेस कर रही थी। 

 
विज्ञापन

6 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार रात पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दूसरे मोबाइल को भी टीम ट्रेस कर रही है। पुलिस की नजर कोरियन कल्चर या गेम से जुड़े साक्ष्य पर है।
विज्ञापन

7 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां नहीं, पिता के करीब थीं तीनों बेटियां
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों किशोरियां निशिका, प्राची व पाखी अपनी मां से ज्यादा मतलब नहीं रखती थीं, जबकि पिता चेतन के बेहद करीब थीं। इसका कारण था, बेटियों की हर बात मानना और उनकी अनावश्यक इच्छाओं को भी पूरा करना। 

 

8 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही कारण था कि जब निशिका और प्राची ने मोबाइल फोन मांगा तो पिता ने बिना सवाल-जवाब किए और जरूरत जाने दिला दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि कई बार बेटियों के कहने पर चेतन ने खुद उनको कोरियन डिजाइन के कपड़े व अन्य चीजें दिलाई थीं।

9 of 14
इसी सोसायटी में तीन किशोरियों ने की खुदकुशी - फोटो : पीटीआई
निशिका के सीने से चिपककर गिरी पाखी
हादसे के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि निशिका, प्राची और पाखी एक साथ नौवीं मंजिल से कूदीं। पुलिस ने जब घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन को दोहराया तो सामने आया, खिड़की की चौड़ाई इतनी नहीं थी कि तीनों बहनें एक साथ कूद सकें। खिड़की की ऊंचाई फर्श से करीब पांच फीट थी।

 

10 of 14
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से भी यह संभव नहीं है। प्रत्यक्षदर्शी अर्पिता और अरुण के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि निशिका खिड़की की तरफ पीठ करके बैठी और पाखी उसके सीने से चिपक गई। इसके बाद निशिका नीचे गिरी। अगले ही पल प्राची ने खिड़की से छलांग लगा दी। 

11 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार गेम प्रतिबंधित करने की सिफारिश के साथ शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेज दी जाएगी। फिलहाल, जांच चल रही है।- निमिष पाटील, डीसीपी, ट्रांस हिंडन
 

12 of 14
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : पीटीआई
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में तीन मासूम बहनों ने दी जान
गाजियाबाद के एक सोसायटी में ऑनलाइन गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर तीन बहनों ने जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है। 

 

13 of 14
ghaziabad suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं। दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। 
 
विज्ञापन

14 of 14
निमिष पाटिल, डीसीपी - फोटो : एएनआई
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम 
पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है। इसमें लिखा है कि सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी। पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें