गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चियों की नानी ने चौंकाने वाले राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि चेतन के फ्लैट से गिरकर मरी युवती मुस्लिम थी। उसे दामाद प्रेम प्रसंग में घर लाए थे। वहीं, मोबाइल और सुसाइड नोट का रहस्य तीन से चार सप्ताह में खुलेगा।
गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या मामले में कब्जे में लिए गए दो मोबाइल फोन व सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने में तीन से चार सप्ताह लग सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लैब से इनकी रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर मांगी गई है, जिससे जांच जल्द पूरी हो सके।
रिपोर्ट तैयार होने तक फॉरेंसिक विशेषज्ञों की जानकारी में जो तथ्य आएंगे, उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। किशोरियों ने जिस कमरे से छलांग लगाई थी, पुलिस को वहां एक मोबाइल फोन भी मिला था। वह उनकी मां का था।
विज्ञापन
2 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसे लेकर वह पूजा कक्ष में पहुंची थीं और कुछ देर बाद दरवाजा बंद करके खिड़की से छलांग लगा दी थी। मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिया था, लेकिन सर्विलांस टीम को उसमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला जो गुत्थी को सुलझा सके।
विज्ञापन
3 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार रात पुलिस ने हादसे से करीब 15 दिन पहले बच्चियों से छीना गया एक मोबाइल भी बरामद किया। सोमवार को दोनों मोबाइल जांच के लिए निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब भेजे गए। वहीं, घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट भी लैब भेजा गया है।
4 of 13
फ्लैट में फैली तस्वीरें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सामान्य तौर पर लिखावट की जांच रिपोर्ट आने में दो माह लगते हैं। बड़े व गंभीर मामलों में रिपोर्ट एक माह में भी मिल जाती है। मोबाइल की रिपोर्ट तीन से चार हफ्ते में आ जाती है।
विज्ञापन
5 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संदेह हुआ तो परिवार के सदस्यों की लिखावट से होगा मिलान
अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि सुसाइड नोट प्राची ने लिखा। इसे देखते हुए पुलिस ने प्राची और निशिका की कॉपी व रजिस्टर लैब भेजे हैं। अगर सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान तीन में से किसी भी किशोरी की लिखावट से नहीं हुआ तो चेतन और उनकी पत्नियों सुनीता, हिना व टीना की लिखावट का मिलान फॉरेंसिक विशेषज्ञ करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक मोबाइल दुकान से मिला, दूसरा नहीं हुआ ट्रेस
हादसे से करीब 15 दिन पहले चेतन ने बेटियों से मोबाइल फोन छीनकर शालीमार गार्डन क्षेत्र में ही एक दुकान पर बेचा था। गनीमत रही कि दुकानदार ने मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बेचा था। चेतन से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने दुकान से मोबाइल को रिकवर कर लिया। दूसरे मोबाइल का अब तक कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 13
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद पुलिस को मिला नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेतन के फ्लैट से गिरकर मरी युवती को पहली पत्नी की मां ने बताया बेटी
चेतन की पहली पत्नी सुजाता की मां के रविवार को सामने आए एक बयान से पुलिस के सामने फिर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। सुजाता की मां ने एक समाचार चैनल को दिए बयान में बताया कि जिसकी गिरकर मौत हुई, वह उनकी बेटी थी।
8 of 13
ghaziabad suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, चेतन ने पूछताछ में बताया था कि वर्ष 2018 में शुभधाम अपार्टमेंट स्थित उसके फ्लैट से गिरकर जिस युवती की मौत हुई थी, वह उनकी तीसरी पत्नी टीना की रिश्ते में बहन थी। साथ ही वह मुस्लिम थी और प्रेम-प्रसंग के चलते उसे घर में साथ रखने के लिए लाए थे। अब स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने सुजाता के माता-पिता को पूछताछ के लिए बुलाया है।
9 of 13
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल व सुसाइड नोट फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने में कुछ समय लगेगा। तब तक विशेषज्ञों की फाइंडिंग को जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि रिपोर्ट जल्द मिल जाएं।-निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन
10 of 13
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में तीन मासूम बहनों ने दी जान
गाजियाबाद के एक सोसायटी में ऑनलाइन गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर तीन बहनों ने जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं।
11 of 13
इसी सोसायटी में तीन किशोरियों ने की खुदकुशी
- फोटो : पीटीआई
दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में (तीन फरवरी) मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है। इसमें लिखा है कि सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी।
12 of 13
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : पीटीआई
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे।
कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं किशोरियां
चेतन ने बताया, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियां से फोन छीन लिए थे। इस बात से तीनों बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थीं। पुलिस के मुताबिक, किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं। चेतन कुमार ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं।