फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: मां ने कहा था दो दिन में लौट आऊंगी...मैं तो तुम्हारा इंतजार कर रहा था, तुम हमेशा के लिए छोड़ गई

Wed, 14 Dec 2022 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/खुर्जा
विज्ञापन
1 of 9
Ghaziabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दंपती और तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में समा परवीन (38) और उनकी बेटी माहिरा (5) की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे वहाब (42) और उनकी बेटी कशिश(12) व आलिया (9) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

वहाब बुलंदशहर के कमालपुर के रहने वाले हैं। वह साहिबाबाद शहीद नगर में सोमवार को पत्नी समा परवीन और बच्चों के साथ ससुराल आए थे। मंगलवार सुबह बाइक से वह वापस गांव लौट रहे थे। लालकुआं क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में समा परवीन और मायरा बाइक से उछलकर दूर जाकर गिरी और ट्रक की चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन

2 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं वहाब, कशिश और आलिया साइड में गिरे जिनके मामूली चोटें आईं। हादसा होते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वेव सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही शहीद नगर और बुलंदशहर से वहाब और समा परवीन के परिजन एमएमजी अस्पताल पहुंच गए।

 
विज्ञापन

3 of 9
Ghaziabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला
वहाब और परवीन के दो बच्चे घर पर थे
वहाब और परवीन के पांच बच्चे हैं। इनमें से वह तीन बेटियों को साथ लेकर आए थे जबकि एक बेटा मोहम्मद कैफ और बेटी महजबीन को गांव में ही छोड़कर आए थे।


 

4 of 9
समा परवीन फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां ने कहा था दो दिन में लौट आऊंगी...
मां.. तुम जब बहनों को साथ लेकर गई थी, तब कहा था कि दो दिन में लौट आऊंगी लेकिन तुम तो माहिरा के साथ हमेशा के लिए हमें छोड़ कर चली गई। मैं तो तुम्हारा इंतजार कर रहा था लेकिन क्या पता था कि तुम अब कभी नहीं लौटोगी। हादसे में मृत समा के बड़े पुत्र कैफ के यह शब्द सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण भी बिलख उठे।

 
विज्ञापन

5 of 9
माहिरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हादसे में समा परवीन (34) और छोटी बेटी माहिरा (4) की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। गांव से बाइक और कार में सवार होकर परिवार के लोग गाजियाबाद की ओर रवाना हो गए। वहाब के बड़े बेटे मोहम्मद कैफ ने बताया कि उसके पिता की घर में ही परचून की दुकान है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
Ghaziabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला
घर में पिता, मां समा परवीन, बहन महजबी, कशिश, आलिया और माहिरा रहते थे। मां चार दिन पहले बहनों को लेकर किसी काम से नानी के यहां गई थीं। तब मां ने कहा था कि वह 2 दिन के भीतर लौट आएगी। 

 
विज्ञापन

7 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कैफ के पिता वहाब उन्हें लाने के लिए गाजियाबाद गए थे। कैफ ने बताया कि मंगलवार सुबह वह दुकान खोलकर बैठा था, तभी चाचा ने बताया कि गाजियाबाद में सड़क हादसे में मां और छोटी बहन की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही कैफ बेसुध हो गया।

 

8 of 9
हादसे में घायल हुईं बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
लाडली बहन और मां की ममता छीन गई
जिस घर में चार दिन पहले सभी लोग हंसी-खुशी रह रहे थे। वहीं अब मातम छा गया है। चारों छोटी बहनें आपस में खेलती रहती थीं। मोहम्मद कैफ ने रोते हुए बताया कि माहिरा घर में सबसे प्यारी और लाडली थी। पांचों भाई-बहन में माता-पिता उसको ही सबसे अधिक प्यार करते थे।

 
विज्ञापन

9 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घर लगा सांत्वना देने वालों का तांता
हादसे में मां-बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण मृतका के घर पहुंचकर उसके पुत्र कैफ व अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं। घर पर सुबह से ही आने जाने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें