फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक: पड़ोसी के साथ मां के संबंध का था संदेह... युवक ने दी रूह कंपाने वाली मौत

Mon, 12 Dec 2022 04:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद की राजीव कालोनी में रहने वाले सूरज ने पड़ोसी राजकुमार (22 वर्ष) को मां के साथ प्रेम प्रसंग के शक में शनिवार रात सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में उसका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में वेंटिलेटर पर उपचार चल रहा था। रविवार शाम घायल ने दम तोड़ दिया। रोते-बिलखते परिवार के लोग डीएलएफ चौकी पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सूरज, उसकी मां और पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि राजीव कालोनी भोपुरा में शनिवार रात दो पड़ोसी राजकुमार और सूरज के बीच कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया था। सूरज को शक था कि राजकुमार के साथ उसकी मां का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे गुस्सा होकर सूरज झगड़े के दौरान अचानक घर की तरफ भागा और लोहे की रॉड लेकर आया। 
विज्ञापन

2 of 5
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
उसके साथ मां फूलमती व पिता राजाराम भी थे। तीनों ने एक साथ राजकुमार के सिर में लोहे की रॉड मार दी। घायल हालत में राजकुमार को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : social media
वहां चिकित्सकों ने वेंटिलेटर पर उपचार शुरू कर दिया। रविवार शाम को घायल राजकुमार ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी सूरज भागने का प्रयास कर रहा था।

4 of 5
साहिबाबाद थाना - फोटो : गूगल
पुलिस ने उसे दबिश देकर हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में उसने मां और पिता के भी शामिल होने के बारे में बताया। साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि राजकुमार की शादी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहिबाबाद थाना - फोटो : सोशल मीडिया
वह फेरी लगाकर प्लास्टिक व लोहे का सामान खरीदता था। झगड़े और हमले के दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाकर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें