गाजियाबाद में एनएच-9 स्थित आशियाना सोसायटी में मंगलवार रात करीब नौ बजे 14 वीं मंजिल से गिरकर पॉलिटेक्निक के छात्र वरदान शर्मा (18) की मौत हो गई। उसे किसी ने गिरते नहीं देखा। इंस्टाग्राम पर मौत से 12 घंटे पहले की पोस्ट में लिखा था, गुड बाय जिंदगी। पुलिस को मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इससे पुलिस आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गई है। परिजनों का कहना है कि वह घर से दुकान पर जाने की बात कह गया था फिर गोल्फ लिंक की आशियाना सोसायटी में कैसे पहुंच गया। घर से 35 किमी. दूर सोसायटी में उनका कोई परिचित भी नहीं रहता है।
विज्ञापन
2 of 7
आशियाना सोसायटी
- फोटो : अमर उजाला
अगर उसे आत्महत्या ही करनी थी तो वह इतनी दूर और अनजान जगह पर क्यों जाता? हापुड़ के आर्यनगर निवासी उसके पिता सुनील शर्मा ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कहा कि मामला हत्या का लग रहा है, गहराई से जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आई धड़ाम की आवाज
सोसायटी की सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले वरदान का शव देखा और उसने पुलिस को सूचना दी। गार्ड ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कुर्सी पर बैठा था। अचानक ऊंचाई से कुछ गिरने की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो छात्र का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। उसका मोबाइल फोन उसकी जेब में था जो पूरी तरह टूट गया था।
4 of 7
आशियाना सोसायटी
- फोटो : अमर उजाला
फुटेज में नजर आया
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली तो वरदान सोसायटी में जाता दिखाई दिया है। वह लिफ्ट से 14वीं मंजिल तक गया और 14वीं मंजिल पर लिफ्ट से निकलता दिखाई दिया है। पुलिस का कहना है कि वरदान सोसायटी में इस तरह से गया जैसे उसका वहां कोई परिचित रहता हो।
विज्ञापन
5 of 7
Ghaziabad Polytechnic student
- फोटो : अमर उजाला
घर जाने की कहकर गया था
सुनील शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को उनकी गढ़ रोड स्थित ऑप्टिकल्स की दुकान पर बैठा था। शाम करीब पांच बजे वह दुकान से घर जाने की बात कहकर निकाला था लेकिन घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
6 of 7
Ghaziabad Polytechnic student
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब साढ़े नौ बजे उनके एक परिचित के जरिए गाजियाबाद की आशियाना सोसायटी में वरदान के साथ हादसा होने की सूचना मिली। उनका कहना है कि सोसायटी में न तो उनका कोई रिश्तेदार रहता है और न ही वरदान का कोई दोस्त। ऐसे में वह वहां क्यों गया और कैसे गिरा। वह हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज में पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था।
बगैर पूछताछ के प्रवेश कैसे मिला?
सुनील शर्मा ने सवाल उठाया है कि वरदान को सोसायटी में प्रवेश कैसे मिल गया? हर सोसायटी में गेट पर ही पूछताछ के बाद किसी को अंदर जाने दिया जाता है? क्या उसे किसी ने बुलाया था? पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा। वह 14 मंजिल तक कैसे पहुंच गया? इसकी भी जांच होनी चाहिए।