पुलिस के अनुसार जीडीपी स्कूल की बस बाबूगढ़ से बागड़पुर जा रही थी। बस जैसे ही फ्लाईओवर के पास बागड़पुर रास्ते पर पहुंची तो अचानक बस अंसतुलित होकर खेत में पलट गई।
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह एक खटारा स्कूल बस संतुलन बिगड़ जाने के कारण खेत में पलट गई । बस में सवार बच्चों की चीखपुकार मच गई। खेत में काम कर रहे किसानों ने ततपरता दिखाते हुऐ बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकला।
विज्ञापन
2 of 5
हादसे में घायल छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि हादसे में दस से अधिक बच्चे घायल हुए हैं, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे की खबर सुनते ही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे में घायल छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, जीडीपी स्कूल की बस बाबूगढ़ से बागड़पुर जा रही थी। बस जैसे ही फ्लाईओवर के पास बागड़पुर रास्ते पर पहुंची तो अचानक बस अंसतुलित होकर खेत में पलट गई।
4 of 5
हादसे में घायल मासूम
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। अधिकतर बच्चों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। इसके बाद बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचें और जमकर हंगामा किया।