गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो के बाद तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने अंग्रेजी में एक संदेश भी पोस्ट किया गया है। संदेश के अनुसार, आज हम घोषणा करते हैं कि हिंदू फांसीवादी सरकार के खिलाफ अपने अभियान में, हमने गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाया है। अल्हम्दुलिल्लाह।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात हुए धमाके की जांच के लिए शनिवार को यूपी एटीएस की टीम भी पहुंची। घटना के बाद फोरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। शुरुआती आशंका है कि चौकी में रखी विस्फोटक सामग्री में धमाका हुआ हो सकता है। हालांकि, विस्फोट की वास्तविक वजह और उसमें इस्तेमाल सामग्री का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वहीं आसपास से एक संदिग्ध स्कूटी मिली है। यह स्कूटी इस घटना से संबंधित है या नहीं। इसकी भी जांच की जा रही है।
इस बीच सोशल मीडिया पर धमाके से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसके बाद तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने अंग्रेजी में एक संदेश जारी कर धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संदेश में संगठन ने पुलिस को निशाना बनाने और सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियां इसकी सत्यता की पड़ताल कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
ghaziabad blast
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल से जुटाए नमूने
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा चौकी में हुए धमाके की जांच के लिए शनिवार सुबह बम निरोधक दस्ता पहुंचा। टीम ने धमाके वाली जगह से नमूने एकत्र किए। आशंका जताई जा रही है कि विस्फोटक सामग्री में धमाका हुआ है। नमूनों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट किस तरह की सामग्री से हुआ।
विज्ञापन
3 of 13
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़, डीसीपी ट्रांस हिंडन और एसीपी इंदिरापुरम ने भी चौकी का निरीक्षण किया। यूपी एटीएस और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
4 of 13
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड बोले कि घटनास्थल के फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य एविडेंस एकत्र करते हुए फॉरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं, कोई भी सामग्री से यह पता नहीं चल सका कि धमाका किस वजह से हुआ है। एक डिलीवरी बॉय और दरोगा भी यहां रात में घटना के समय मौजूद थे, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 13
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पोस्ट में संगठन ने क्या दावा किया?
धमाके के बाद तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से अंग्रेजी में एक संदेश पोस्ट किया गया। इसमें संगठन ने दावा किया कि उसने गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाया है। संदेश में सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा करते हुए अपने कृत्य को धार्मिक और सामुदायिक अधिकारों की रक्षा के नाम पर सही ठहराने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
6 of 13
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संगठन ने अपने संदेश में असम के कथित नजरबंदी शिविरों, बुलडोजर कार्रवाई, धार्मिक स्थलों और समुदाय के साथ कथित भेदभाव का उल्लेख किया है। उसने पुलिस, सेना, न्यायपालिका और नगरपालिका सहित सरकारी संस्थाओं को अपने खिलाफ बताते हुए सरकार को अवैध घोषित करने की बात कही है।
विज्ञापन
7 of 13
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिंदू समाज को भी दी धमकी
संदेश में संगठन ने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा है कि मुसलमानों पर अत्याचार करने वाले राजनेताओं, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में हिंसा की आंच लोगों के घरों तक पहुंच सकती है। कल जब आग आपके घरों तक पहुंचे, तो दोष हम पर मत डालिएगा; हमें दोष देने के बजाय, आज ही अपने नेताओं को जवाबदेह ठहराइए।
8 of 13
पुलिस चौकी में धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संगठन ने अपने समुदाय को संबोधित करते हुए सैन्य कार्रवाई से न डरने की बात कही है। संदेश के अंतिम हिस्से में धार्मिक स्थलों के कथित विनाश और समुदाय के साथ होने वाले व्यवहार का हवाला देते हुए हिंसक प्रतिरोध की धमकी दी गई है। लिखा है जिस बाग में हमारी इज्जत की रक्षा नहीं हो सकती, उसे जलाकर राख कर देना ही बेहतर है। यह नामुमकिन है कि हमारा दुश्मन आराम और शांति से रहे जबकि हमारा समुदाय पीड़ा झेल रहा हो।
9 of 13
घटना के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच एजेंसियां कर रहीं दावे की पड़ताल
पुलिस चौकी में हुए धमाके और सोशल मीडिया पर सामने आए संगठन के दावे के बाद मामले की जांच और महत्वपूर्ण हो गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, फोरेंसिक नमूनों, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की पड़ताल कर रही हैं। जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि धमाका किस सामग्री से हुआ और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले संगठन का घटना से कोई वास्तविक संबंध है या नहीं।
यह था पूरा मामला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार आ गई। धमाका इतना तेज था कि चौकी परिसर में अफरा तफरी मच गई।
11 of 13
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान डिलीवरी बॉय झुलस गया। पुलिस धमाके की वजह एसी में ब्लास्ट होने की बात कह रही है। हालांकि कुछ लोग चौकी में रखे पटाखों में विस्फोट होने की बात कह रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी और अलग-अलग एजेंसी जांच में जुट गई हैं।
12 of 13
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस कमिश्नर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 10 बजे चौकी पर धमाके की सूचना मिली। दो अलग-अलग कमरों की दो खिड़कियां टूट गई। वहीं, चौकी के अंदर खाना देने आया डिलीवरी बॉय भी झुलस गया। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी देते पुलिस कमिश्नर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह चौकी पर मौजूद उप निरीक्षक विकास को भोजन देने आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसी में ब्लास्ट होने से ये खिड़कियां टूटी हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सूर्यबली मौर्य और डीसीपी ऋजुल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।