गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए ब्लास्ट में एक और नया खुलासा हुआ है। धमाके को आतंकी साजिश होने की आशंका जताई गई है। आईबी और एटीएस की टीम ने सीसीटीवी खंगाले हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार आ गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके को आतंकी साजिश मानते हुए आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) और आईबी की टीम ने आसपास के 13 सीसीटीवी खंगाले हैं। इनकी डीवीआर भी टीम साथ लेकर गई है। बीटीएस से आए मोबाइल नंबर धारकों से पूछताछ भी की है। दोनों टीमों ने इस धमाके को आतंकी साजिश होने की आशंका जताई है।
इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके की जांच में सामने आया कि पुलिस चौकी की दीवार से टकराकर विस्फोटक सामग्री जमीन पर गिरी और धमाका हुआ। पुलिस चौकी की दीवार से करीब डेढ़ फीट दूर धमाका हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम ने आशंका जताई कि विस्फोटक सामग्री को पुलिस चौकी में रखा नहीं बल्कि फेंका गया है। टीम का मानना है कि विस्फोटक सामग्री छत पर गिरी होती तो जनहानि की भी आशंका थी।
विज्ञापन
3 of 11
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्फोटक सामग्री किसने फेंकी इसके लिए नजदीकी टावर से उठाये गए बीटीएस से घटना के दौरान 300 से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर संचालित होने की सूची टीमों पर थी। उन्होंने चौकी के 20 मीटर के दायरे ट्रेस हुए चार मोबाइल धारकों से पूछताछ भी की। जिसके बाद टीम सीसीटीवी की डीवीआर और लोगों के बयान दर्ज का4 लौट गई।
4 of 11
पुलिस चौकी में धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमिका से मिलने आया था स्कूटी सवार
एलिवेटिड पर मिली संदिग्ध स्कूटी के पीछे दौड़ी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके मालिक के घर दबिश दी। हालांकि स्कूटी मालिक रविवार की दोपहर तीन बजे इंदिरापुरम थाने खुद पहुंचा और पुलिस के कब्जे में अपनी स्कूटी होने की बात कही।
विज्ञापन
5 of 11
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवती से दोस्ती हुई और वह उससे मिलने राजनगर जा रहा था। स्कूटी एलिवेटिड पर बंद हो गई तो वह अन्य व्यवस्था कर राजनगर पहुंचा। महिला दोस्त से मिलने के बाद इंदिरापुरम थाने आया हूं। रेस्टोरेंट के बिल और स्कूटी के दस्तावेज देखकर युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
6 of 11
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटीएस और आईबी की टीमों ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है और कुछ लोगों से पूछताछ की है। कल फिर से दोनों टीम जांच करेंगी। स्कूटी का हमले से कोई सरोकार नहीं है।- राजकरण नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध।
विज्ञापन
7 of 11
घटना के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वसुंधरा चौकी में धमाका
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार आ गई। धमाका इतना तेज था कि चौकी परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान डिलीवरी बॉय झुलस गया। धमाके के बाद तहरीक उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने संबंधी वीडियो और लिखित संदेश जारी किया गया था। इसमें संगठन ने चौकी पर हुए धमाके की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, संगठन के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां वीडियो और संदेश की सत्यता के साथ ही इन्हें जारी करने वाले अकाउंट और धमाके से इनके संबंध की जांच कर रही हैं।
8 of 11
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस कमिश्नर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमाके के बाद तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से अंग्रेजी में एक संदेश पोस्ट किया गया। इसमें संगठन ने दावा किया कि उसने गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाया है। संदेश में सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा करते हुए अपने कृत्य को धार्मिक और सामुदायिक अधिकारों की रक्षा के नाम पर सही ठहराने की कोशिश की गई है।
9 of 11
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संगठन ने अपने संदेश में असम के कथित नजरबंदी शिविरों, बुलडोजर कार्रवाई, धार्मिक स्थलों और समुदाय के साथ कथित भेदभाव का उल्लेख किया है। उसने पुलिस, सेना, न्यायपालिका और नगरपालिका सहित सरकारी संस्थाओं को अपने खिलाफ बताते हुए सरकार को अवैध घोषित करने की बात कही है।
संदेश में संगठन ने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा है कि मुसलमानों पर अत्याचार करने वाले राजनेताओं, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में हिंसा की आंच लोगों के घरों तक पहुंच सकती है। कल जब आग आपके घरों तक पहुंचे, तो दोष हम पर मत डालिएगा; हमें दोष देने के बजाय, आज ही अपने नेताओं को जवाबदेह ठहराइए।
जानकारी देते पुलिस कमिश्नर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संगठन ने अपने समुदाय को संबोधित करते हुए सैन्य कार्रवाई से न डरने की बात कही है। संदेश के अंतिम हिस्से में धार्मिक स्थलों के कथित विनाश और समुदाय के साथ होने वाले व्यवहार का हवाला देते हुए हिंसक प्रतिरोध की धमकी दी गई है। लिखा है जिस बाग में हमारी इज्जत की रक्षा नहीं हो सकती, उसे जलाकर राख कर देना ही बेहतर है। यह नामुमकिन है कि हमारा दुश्मन आराम और शांति से रहे जबकि हमारा समुदाय पीड़ा झेल रहा हो।