गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए ब्लास्ट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। चौकी धमाके के बाद मिली स्कूटी दिल्ली के युवक की निकली। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। पेट्रोल खत्म होने पर युवक ने स्कूटी को एलिवेटिड पर लॉक लगाकर छोड़ दिया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी पर हुए धमाके के बाद पुलिस को कुछ दूरी पर मिली संदिग्ध स्कूटी का कनेक्शन गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक से जुड़ा निकला। दिल्ली के जाफराबाद का रहने वाला युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गाजियाबाद आया था।
स्कूटी में पेट्रोल खत्म होने पर वह उसे एलिवेटेड रोड पर लॉक करके चला गया था। उधर, चौकी पर धमाके की जिम्मेदारी तहरीक उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान की ओर से लिए जाने के बाद आईबी, रॉ और एनआईए समेत कई केंद्रीय एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौकी पर धमाके के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्कूटी मिलने पर पुलिस ने उसे संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की थी। स्कूटी के मालिक का पता लगाकर उससे पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया। युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गाजियाबाद आया था।
विज्ञापन
3 of 9
ghaziabad blast
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में स्कूटी का धमाके की घटना से कोई संबंध नहीं
इसी दौरान स्कूटी में पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद उसने उसे एलिवेटेड रोड पर लॉक कर दिया और वहां से चला गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में स्कूटी का धमाके की घटना से कोई संबंध नहीं मिला है।
4 of 9
घटना के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, चौकी पर हुए धमाके की जिम्मेदारी तहरीक उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से लिए जाने के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हैं। आईबी, रॉ और एनआईए समेत कई एजेंसियां धमाके के पीछे की साजिश, संगठन की ओर से किए गए दावे और संभावित कनेक्शन की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 9
पुलिस चौकी में धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वसुंधरा चौकी में धमाका
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार आ गई। धमाका इतना तेज था कि चौकी परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान डिलीवरी बॉय झुलस गया। धमाके के बाद तहरीक उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने संबंधी वीडियो और लिखित संदेश जारी किया गया था। इसमें संगठन ने चौकी पर हुए धमाके की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, संगठन के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां वीडियो और संदेश की सत्यता के साथ ही इन्हें जारी करने वाले अकाउंट और धमाके से इनके संबंध की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
6 of 9
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमाके के बाद तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से अंग्रेजी में एक संदेश पोस्ट किया गया। इसमें संगठन ने दावा किया कि उसने गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाया है। संदेश में सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा करते हुए अपने कृत्य को धार्मिक और सामुदायिक अधिकारों की रक्षा के नाम पर सही ठहराने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
7 of 9
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संगठन ने अपने संदेश में असम के कथित नजरबंदी शिविरों, बुलडोजर कार्रवाई, धार्मिक स्थलों और समुदाय के साथ कथित भेदभाव का उल्लेख किया है। उसने पुलिस, सेना, न्यायपालिका और नगरपालिका सहित सरकारी संस्थाओं को अपने खिलाफ बताते हुए सरकार को अवैध घोषित करने की बात कही है।
8 of 9
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिंदू समाज को भी दी धमकी
संदेश में संगठन ने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा है कि मुसलमानों पर अत्याचार करने वाले राजनेताओं, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में हिंसा की आंच लोगों के घरों तक पहुंच सकती है। कल जब आग आपके घरों तक पहुंचे, तो दोष हम पर मत डालिएगा; हमें दोष देने के बजाय, आज ही अपने नेताओं को जवाबदेह ठहराइए।
जानकारी देते पुलिस कमिश्नर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संगठन ने अपने समुदाय को संबोधित करते हुए सैन्य कार्रवाई से न डरने की बात कही है। संदेश के अंतिम हिस्से में धार्मिक स्थलों के कथित विनाश और समुदाय के साथ होने वाले व्यवहार का हवाला देते हुए हिंसक प्रतिरोध की धमकी दी गई है। लिखा है जिस बाग में हमारी इज्जत की रक्षा नहीं हो सकती, उसे जलाकर राख कर देना ही बेहतर है। यह नामुमकिन है कि हमारा दुश्मन आराम और शांति से रहे जबकि हमारा समुदाय पीड़ा झेल रहा हो।