गाजियाबाद वेव सिटी थाना इलाके के बम्हेटा गांव में सोमवार की सुबह परवीन (34) और उनकी तीन माह की मासूम बच्ची आफिया की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर ही कमरे में पड़े मिले।
गाजियाबाद के वेब सिटी इलाके के बम्हेटा गांव में भाभी परवीन और तीन माह की बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी जीशान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जीशान ने बताया कि भाभी परवीन के भाई अफरोज ने करीब एक माह पूर्व उसकी पिटाई की थी।
इस वजह से वह अपनी भाभी से रंजिश रखता था। उसने नौकरी के लिए दुबई का पासपोर्ट बनवा लिया था लेकिन जाने के लिए भाभी परवीन अपने पति बुरहान से रुपये देने से इनकार करती थी। सोमवार की सुबह देवर भाभी की इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
2 of 7
परवीन और आफिया
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद आरोपी जीशान शराब पीकर घर पहुंचा और कमरे में बच्ची के साथ बैठी भाभी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान परवीन की चार वर्षीय बड़ी बेटी घर से पड़ोसियों के यहां पहुंची। पड़ोसियों से उसने चाचा और अम्मी में लड़ाई होने की बात कही। जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक जीशान ने तीन माह की बच्ची का भी गला घोंट दिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
झगड़े में गला घोंटकर भाभी और तीन माह की भतीजी की ली जान
बता दें कि गाजियाबाद वेव सिटी थाना इलाके के बम्हेटा गांव में सोमवार की सुबह परवीन (34) और उनकी तीन माह की मासूम बच्ची आफिया की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर ही कमरे में पड़े मिले। परवीन के शौहर बुरहान ने अपने छोटे भाई जीशान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुरहान का कहना है कि जीशान और परवीन में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े में उसने हत्या की है।
4 of 7
मौके पर मौजूद पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
किराये के मकान में रहने वाले बुरहान ने एफआईआर में बताया कि जीशान 1400 किलोमीटर दूर स्थित पुणे की एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता है। वह आठ दिन पहले ही घर आया था। चार दिन बाद उसे वापस जाना था। वह उनके साथ ही रहता है। घर आते ही उसका परवीन से झगड़ा शुरू हो गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह झगड़ा इतनी बड़ी वारदात का रूप ले लेगा।
विज्ञापन
5 of 7
मामले की जानकारी देतीं पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दोहरे हत्याकांड की सूचना मकान मालिक राम मिलन गिरी से मिली। गिरी ने बताया कि वह सुबह दस बजे घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि परवीन और आफिया का शव कमरे में पड़ा है। उन्होंने ही बुरहान को इसकी सूचना दी। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस के मौका ए वारदात पर पहुंचने से पहले ही जीशान फरार हो चुका था। उसका भाभी के साथ झगड़ा होने का पता चला है।
विज्ञापन
6 of 7
इस कमरे में हुआ कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
मासूम के सामने की मां और बहन की हत्या
बुरहान के चार बच्चों में से साढ़े आठ साल का बेटा अनम और छह साल का आयान स्कूल गए थे। घर पर दो बेटियां थीं तीन माह की आफिया और चार साल की अनाविया। बुरहान ने बताया कि वह घर घर पहुंचे तो अनाविका बुरी तरह से सुबक रही थी। उसने बताया कि उसके सामने ही चाचू जोर- जोर से बोल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अम्मी और आफिया को मारा और चले गए।
जिसे बेटे की तरह पाला उसने ही उजाड़ दिया घर
पत्नी और बेटी की लाश देखते ही बुरहान फफक-फफक कर रोने लगे। उन्हें आसपास के लोगों ने मुश्किल से संभाला। वह बस यही कहे जा रहे थे कि जीशान तूने अच्छा नहीं किया। थोड़ी देर बाद उन्होंने बताया कि जीशान को उन्होंने बेटे की तरह पाला। उसके ख्वाहिशें पूरी कीं। उसने ही उनका घर उजाड़ दिया है। अगर कोई बात थी तो बता देता लेकिन जो उसने किया, उसके लिए उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।