फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद हत्याकांड: संबंधों में बाधक बन रही थी पत्नी, पति ने दी खौफनाक मौत, दो साल के बेटे पर भी नहीं आया रहम

Tue, 23 Mar 2021 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
गाजियाबाद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में संबंधों में बाधक बनने पर सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड निवासी ट्रैक्टर चालक पप्पू यादव ने सोमवार तड़के पत्नी डिंपल (29) की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने दो साल के बेटे को भी गला दबाकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गाजियाबाद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। डिंपल के भाई राहुल ने उसके पति और सास को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। विजयनगर एसएचओ का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति पप्पू यादव व सास कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
डिंपल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की तलाश की जा रही है। मूलरूप से संभल के ततारपुर निवासी पप्पू यादव की शादी करीब तीन साल पहले डिंपल से हुई थी। शादी के बाद डिंपल ने बेटे को जन्म दिया, जो करीब दो साल का है। सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड पर किराए के कमरे में रहने वाला पप्पू ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है। 

4 of 6
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
डिंपल के जीजा डैनी के मुताबिक, पप्पू शराब पीने का आदी है और एक अन्य महिला से उसके संबंध हैं। पत्नी डिंपल इसका विरोध करती थी। आरोप है कि पप्पू चार दिन पहले उक्त महिला को लेकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी पप्पू - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रविवार रात को वह घर पहुंचा, जहां डिंपल ने उसका झगड़ा हो गया। बताया गया कि इसी बात पर पप्पू ने गला दबाकर डिंपल को मौत के घाट उतार दिया। उसने मासूम बेटे को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। सुबह मकान मालिक को घटना का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिंपल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले मारपीट करने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि हत्या करने से पहले पप्पू ने डिंपल के साथ मारपीट भी की। खून से सना डिंपल का चेहरा इस बात का प्रमाण है। उनका कहना है कि दो साल के बच्चे के गले पर भी निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि पप्पू ने उसकी भी जान लेने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बच्चे की हालत ठीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें