फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हत्याकांड: कार मुड़ते ही शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से दहल उठे गांववाले, देखें तस्वीरें

Tue, 23 Mar 2021 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 7
bulandshahr murder case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ककोड़ इलाके के धनौरा में आरोपी बनाए गए हमलावरों को पुलिस 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस घटना के दूसरे दिन भी गांव में सन्नाटा रहा। गांव में कार पर गोली बरसाकर संदीप की हत्या करने और उसके पिता धर्मपाल, गनर विश्वेंद्र को घायल करने के मामले में आरोपी बनाए गए चार लोगों में दो पहले से ही जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी अन्य दो आरोपियों को घटना की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि जेल से ही घटना की पटकथा लिखी गई और भाड़े के शूटरों से हत्या को अंजाम दिलाया गया है। रविवार को धर्मपाल, संदीप, रविंद्री, गनर विश्वेन्द्र खेत से कार में चारा लेकर लौट रहे थे। सुबह करीब 9.15 बजे जब वह बुलंदशहर जेवर मार्ग से अपने घर को जाने वाली गली में मुड़ने लगे तो सामने खड़े दो लोगों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
कार को पीछे करने का प्रयास किया तो पीछे खड़े 6-7 शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में संदीप, धर्मपाल, गनर विश्वेन्द्र और पास में खड़े पवन पुत्र इंद्रपाल को गोली लगी। गोली लगने से संदीप, धर्मपाल और गनर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई। उसके पिता, गनर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

 

4 of 7
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि घटना को कारित कराने में जेल में बंद अमित जाट व उसके पिता राजेंद्र जाट ने षड्यंत्र रचा। षड्यंत्र में गांव निवासी हरेंद्र, देवेंद्र जाट भी शामिल हैं। धर्मपाल के परिजनों ने बताया कि चारों साजिशकर्ताओं ने भाड़े के शूटरों को भेजकर घटना को अंजाम दिलाया है। वहीं, दूसरी ओर प्रकरण में सात अज्ञात और दो अन्य नामजद आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
घटनास्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाल
कड़ी सुरक्षा में संदीप का किया गया अंतिम संस्कार
धनौरा गोलीकांड में मारे गए संदीप का रविवार की रात करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अफसरों के अलावा भारी पुलिस बल तैनात रहा। पोस्टमार्टम के बाद रात करीब 9.30 बजे संदीप का शव गांव पहुंचा। गांव में तनाव को देखते हुए पहले से ही मौके पर भारी पुलिसबल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के आला अफसर कई थानों की पुलिस फोर्स के अलावा अतिरिक्त पुलिसबल के साथ रविवार की शाम से ही गांव में कैंप किए हुए थे। संदीप के घर के अलावा शमशान और गांव में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई थी। रात करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच संदीप का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं हैं, जो विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के संबंध में पुलिस को सुराग मिल चुके हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 
-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें