फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बोली: कई बार पति ने वीडियो कॉल पर दूसरी महिला संग रोमांस करते हुए दिखाया, मां ने बेटी से कहा-कर दे हत्या

Mon, 05 Sep 2022 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
Ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की बेटी ने अपने पिता की बेरमही से हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटी ने पिता के शव को कार में रखकर ठिकाने भी लगाया। बेटी के साथ इस वारदात में मां भी थी। दरअसल, संजय नगर में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे सराफ अमित वर्मा (40) पत्नी शालू को बुरी तरह से पीट रहे थे। आठ माह से रोज इसी तरह अमित पत्नी को पीटते थे। मां को पिटते देख परेशान बेटी ने पहले से ही हत्या से लेकर शव को ठिकाने लगाने तक की साजिश रच रखी थी। उसने मां की मदद से शव को कार में रखा और रात के अंधेरे में इसे कमला नेहरू नगर के सुनसान इलाके में छोड़ पैदल घर आ गई। कार के नंबर से ही पुलिस पूछताछ में हत्या का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूछताछ के बाद मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया। पत्नी शालू ने पुलिस को बताया कि पति के सहारनपुर की महिला से प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद उनका व्यवहार बदल गया था। वह रोज शराब पीकर आते थे और उन्हें पीटते थे। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने बताया कि उसने पहले ही सिलबट्टा एक तरफ रख दिया था। वह ठान चुकी थी कि पिता ने मां को फिर से पीटा तो वह इस बार उनकी जान ले लेगी। उससे मां को पिटते हुए देखना बर्दाश्त नहीं हो रहा था।

4 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि संजय नगर सेक्टर-23 के एम ब्लॉक निवासी अमित की ग्रेटर नोएडा में जूलरी शॅप है। उनकी कार लावारिस हालत में मिली थी। पिछली सीट पर उनका शव था। 
विज्ञापन

5 of 7
इसी कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
कार के नंबर से उनका पता मिला। इस पर पुलिस टीम पहुंची तो मां-बेटी ने घटना से अनजान होने का नाटक किया, लेकिन थोड़ी देर की पूछताछ में ही सच उगल दिया। सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 7
इसी कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
बेटी से कहा था, कर दे हत्या
शालू ने पूछताछ में बताया कि पति सहारनपुर की महिला से मिलने के लिए उसके पास जाते थे। कई बार उसके साथ रोमांस करते हुए उन्होंने उसे वीडियो कॉल किया। यह देख उनका गुस्सा बढ़ गया। बेटी कई बार कह चुकी थी कि वह किसी दिन पिता की हत्या कर देगी। शालू ने पुलिस को बताया कि वीडियो कॉलिंग पर पति को दूसरी महिला की बाहों में देख उन्होंने बेटी से कहा कि ऐसे आदमी की जान लेने में कोई बुराई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
पिता ने दर्ज कराया केस
अमित की हत्या का केस उनके पिता सतीश ने दर्ज कराया। वह मेरठ के परीक्षितगढ़ से आए। अमित मूल रूप से परीक्षितगढ़ के ही थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें