फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या हत्याकांड: रिकॉर्ड से गायब असद की गली, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी; किराये को लेकर उलझन

Mon, 01 Jun 2026 01:12 PM IST
Sharukh Khan चारू शर्मा, अमर उजाला, खोड़ा/गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या हत्याकांड की जांच में नई जानकारी सामने आई है। नगर पालिका परिषद के रिकॉर्ड से आरोपी असद की गली गायब है। सर्वे में आई सामने आया है कि असद का परिवार छह माह से बिल्डर के फ्लैट में रह रहा था। किराये को लेकर भी उलझन दिखी है।
विज्ञापन
1 of 12
surya chauhan ghaziabad - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद के खोड़ा में नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन ने सूर्या हत्याकांड के आरोपियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सर्वे में सामने आया कि आरोपी असद करीब छह माह से जिस फ्लैट में रह रहा था, वह पालिका के पुराने सर्वे रिपोर्ट में है ही नहीं। सर्वे रिपोर्ट में वह पूरी गली ही गायब है।

मकान के किराये को लेकर भी अभी उलझन है। किसी ने आरोपी को किराये पर रहने तो किसी ने मकान खरीदने की बात टीम को बताई है। नगर पालिका परिषद ने वर्ष 2018 में क्षेत्र का सर्वे किया था। इसमें सभी वार्ड की गलियां शामिल थीं। मुख्य आरोपी का मकान नवनीत विहार के मदरसा वाली जिस गली में है, वह गली ही सर्वे रिकॉर्ड से बाहर है।
विज्ञापन

2 of 12
गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार, कर निरीक्षक दीक्षा चौहान, लेखपाल पंकज सक्सेना समेत अन्य अधिकारी जांच करने आरोपी के घर पहुंचे। वहां पाया गया कि जिस गली में असद परिवार के साथ रह रहा था, उसमें पांच से छह मकान हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 12
गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच मकानों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला
गली के एक छोर के केवल एक मकान का ही रिकॉर्ड नगर पालिका की तरफ से किए गए सर्वे रिपोर्ट में मिला है। आरोपी समेत करीब पांच मकानों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

 

4 of 12
सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार आलोक ने बताया कि अन्य आरोपियों की संपत्ति समेत अन्य प्रतिक्रियाओं की जांच की जा रही है। अभी आरोपी के मकान पर ताला लगा है, इसलिए कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

5 of 12
सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला
छह माह पहले ही किराये के मकान पर रहने आया था असद का परिवार
स्थानीय लोगों ने सर्वे करने पहुंची टीम को बताया कि असद का परिवार करीब छह माह पहले ही किराये के मकान पर यहां रहने आया था। कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी ने मकान अभी खरीदा है। क्षेत्र के मकान का ब्योरा नगर पालिका के पास होता है। उन्हें भी आगे की जांच के लिए बोल दिया गया है। सभी जांच पूरी होने के बाद सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

 
विज्ञापन

6 of 12
सूर्य की हत्या के बाद खोड़ा में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गृह कर के हिसाब से अन्य गलियों का भी हो सकता है सर्वे कर निरीक्षक दीक्षा चौहान ने बताया कि इस गली को रिकॉर्ड में नहीं होने के गृहकर को देखते हुए अन्य गलियों का सर्वे भी किया जाएगा। इस सर्वे में सूर्या हत्याकांड के अन्य आरोपियों की संपत्ति से जुड़ी जांच भी हो सकती है।
 
विज्ञापन

7 of 12
सूर्या चौहान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए पहले अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। खोड़ा में ऐसी अन्य गली भी हो सकती हैं, जिन्होंने न तो नगरपालिका बनने से अब तक गृहकर दिया है और न ही गृहकर रिकॉर्ड में शामिल हुई हैं।

8 of 12
गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूर्या की हत्या का आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर
बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर घिरने के बाद असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, असद गाजियाबाद से भागने की फिराक में था। इसके लिए दोस्तों से रुपये लेने जा रहा था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
 

9 of 12
खोड़ा में सूर्या के घर की गली में लगी लोगों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक।
शनिवार रात सूचना मिली थी कि वह खोड़ा आ रहा है। सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की गई। देर रात करीब दो बजे वसुंधरा की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। 

 

10 of 12
आरोपी असद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीछा करने के दौरान भी उसने कई फायर किए। तब पुलिस को गोली चलानी पड़ी। उसकी पहचान असद के रूप में हुई। मुठभेड़ में सिपाही अनुराग रावत भी घायल हुए, जिनका उपचार चल रहा है। असद के पास देसी पिस्टल, कारतूस व दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद की गई है। 

 

11 of 12
सूर्या की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया, असद की मां, भाई और भाभी घर छोड़कर चले गए हैं। खोड़ा के नवनीत विहार निवासी सूर्या को 28 मई को बकरीद पर कुर्बानी दिखाने के बहाने असद ने बुलाया था। इसी दौरान उसने चाकू घोंपकर उसे लहूलुहान कर दिया। अगले दिन अस्पताल में सूर्या ने दम तोड़ दिया था। 

 
विज्ञापन

12 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के लिए उकसाने वाले पिता को भेजा जेल
पुलिस ने शनिवार को ही असद के पिता नवाब और दो दोस्तों फरहान व आतिफ को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, फरहान ने बताया, बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या में विवाद हुआ था। उसके पिता नवाब ने हत्या के लिए उकसाया, वहीं चाकू का इंतजाम फरहान ने किया। इसके बाद साजिश रचकर सूर्या को बुलाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें