मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
होटल में नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे, नहीं सुनी किसी ने आवाज :
परिजनों ने होटल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि होटल में किसी भी जगह पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं। जबकि संदिग्ध के प्रवेश को लेकर पुलिस पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वारदात से पूर्व अर्जुन और प्रियंका के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ होगा तो क्या किसी कर्मचारी ने उनकी आवाज नहीं सुनी होगी। इतना ही नहीं, खोड़ा पुलिस ने होटल के रजिस्टर को आकर चेक किया था नहीं, जिससे संदिग्धों के प्रवेश का पता लगाया जाता है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से खोड़ा पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।