फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद बुजुर्ग दंपती हत्याकांड: जिन्हें दिया था मुफ्त आश्रय, उन्होंने ही उतार दिया मौत के घाट, मध्य प्रदेश से जुड़े तार!

Mon, 08 Nov 2021 09:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
ghaziabad murder case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद स्थित पटेल नगर के बुजुर्ग दंपती अशोक जैदका और मधु जैदका की हत्या में पुलिस की सूई तीन मजदूरों पर ही टिकी है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस की तीन टीमें मध्यप्रदेश में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहीं हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पटेल नगर सेकेंड निवासी मृतक बुजुर्ग अशोक जैदका की कई जगह प्रॉपर्टी हैं, जिन्हें उन्होंने किराए पर दे रखा है। इनमें से एक प्रॉपर्टी पटेल नगर में है। जिसे उन्होंने शराब ठेके और उसकी कैंटीन के लिए किराए पर दे रखा है। इस कैंटीन के ऊपर बने कमरों में अशोक जैदका ने कुछ मजदूरों को मुफ्त में आश्रय दिया था। इनमें से एक मजदूर का अशोक जैदका के घर आना जाना था।
विज्ञापन

2 of 5
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पहले घर में ली शरण, वहां से फिर हुए फरार
पुलिस टीमों ने मध्यप्रदेश में फरार मजदूरों के घर दबिश दी है। पता चला है कि मजदूर वहां पहुंचे थे, लेकिन कुछ समय बाद वहां से चले गए। अब कहां गए हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस ने परिजनों की मदद से रिश्तेदार व जानकारों के यहां दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक आरोपी की बेटी की शादी
सीसीटीवी में कैद हुए एक आरोपी की बेटी की शादी बताई जा रही है। उसके लिए पैसे की व्यवस्था नहीं हो रही थी। मजदूर अशोक जैदका के घर आते जाते थे, उन्हें सारी जानकारी रहती थी। हो सकता है उन्हें जानकारी हो कि एक संपत्ति का ढाई करोड़ रुपये आना है और वह घर में रखा हो, उसको लूटने के लिए हत्या की गई हो।

4 of 5
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खुलवाने वाला भी रडार पर
दंपती हत्याकांड में दरवाजा खुलवाने वाला व्यक्ति भी पुलिस के रडार पर आ गया है। मिठाई या कोई सामान देने के बहाने से दरवाजा खुलवाया गया है। पहली बार में दरवाजा नहीं खोला गया। उसके बाद आरोपी दोबारा प्लानिंग करके आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ghaziabad doble murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने दंपती की बेटी और दामाद को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि टीम आरोपियों तक पहुंच चुकी है, खुलासा करना बाकी है। किसने घटना की और क्या कारण हैं, सामने आ जाएंगे।

पुलिस की टीमें अपना काम कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हो रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।-निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें