फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अफवाह फैलाकर कराया था बवाल... वीडियो को देखकर पुलिस ने पहचाने चेहरे; गाजियाबाद दुष्कर्म कांड की पूरी कहानी

Sat, 31 Aug 2024 03:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
Ghaziabad Crime News - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद के लिंक रोड इलाके में बृहस्पतिवार को दिनभर चले बवाल के मामले में पुलिस को साजिश होने की जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने अफवाह फैलाकर लोगों को भड़काया था। इसके लिए किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले को सामूहिक दुष्कर्म का बताया गया। 

बवाल करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस ने 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बवाल के वीडियो को देखकर आरोपियों के चहेरे पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसआई रुस्तम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बवाल के दौरान ट्रैफिक जाम हो गया था। इसमें स्कूली बच्चे और एंबुलेंस भी फंस गई थी। आगजनी के डर से लिंक रोड क्षेत्र की दुकानें बंद हो गई थीं। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम के वीडियो मिले हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

2 of 11
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
विधायक बोले- पुलिस समाजवादी पार्टी की
लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के परिवार से मिले। विधायक ने मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह पुलिस सरकार की नहीं, समाजवादी पार्टी की है। बड़े अफसर घटनास्थल पर क्यों नहीं आए। ये लोग परिवार से मिलने नहीं आएंगे क्योंकि झोला भरकर ऊपर नोट भेजते हैं। ऊपर उनके आका बैठे हैं, जो बेईमान हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 11

4 of 11
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म केस की पूरी कहानी
दरअसल, लिंक रोड थाना इलाके की एक कॉलोनी बुधवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। इस केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

5 of 11
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
घटना का पता चलने पर करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। इन लोगों ने आरोपी को उनके हवाले किए जाने की मांग करते हुए पहले हंगामा-प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी घटना को सामूहिक दुष्कर्म की बता रहे थे। आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 11
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
उनके जमा होने से सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली जाने और वहां से आने वाले लोगों को घूमकर लंबे रास्ते से जाना पड़ा। हंगामा बढ़ता देख साहिबाबाद, कौशांबी और इंदिरापुर थाने से भी पुलिस बल मंगा लिया गया।
विज्ञापन

7 of 11
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज हुआ है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पर लगभग एक घंटा विरोध जताने के बाद वे लोग दोपहर 12 बजे लौट गए।

8 of 11
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
किशोरी को चांटे मारे, बाल खींचे
एफआईआर में किशोरी के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी और आठ साल का बेटा घर पर थे। अन्य लोग काम पर गए हुए थे। फैजान घर में घुस गया। उसने बेटी के बाल खींचे, उसे चांटे मारे। बेटे ने विरोध किया तो उसे लात मारी। इसके बाद बेटी के मुंह पर रुमाल डाल दिया।

9 of 11
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
इससे वह बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो पता चला कि उसके साथ गलत काम किया गया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। साक्ष्य जुटाकर इस केस में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

10 of 11
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों पर बरसीं पुलिस की लाठियां, सात घंटे चला बवाल
तोड़फोड़ और आगजनी के बाद कुछ लोग सूर्यनगर चौकी के बाहर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें पहले समझा बुझाकर उठाने का प्रयास किया। जब वे लोग नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती की। इस पर नोकझोंक हो गई। पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। इस पर लोग भाग गए। इसके बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया। इस तरह दोपहर दो बजे से शुरू हुआ बवाल सात घंटे बाद रात नौ बजे बजे थमा।
विज्ञापन

11 of 11
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
आरोपी फैजान की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोगों ने पहले लिंक रोड थाने पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद बृजविहार और चंदननगर में बवाल किया था। लोगों का कहना था कि मामला सामूहिक दुष्कर्म का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें